1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी वाले ही दिन हो गई दुल्हन की मौत, सदमे में डूबा पूरा परिवार

शादी वाले ही दिन हो गई दुल्हन की मौत, सदमे में डूबा पूरा परिवार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 13, 2023 05:27 pm IST,  Updated : Jan 13, 2023 05:27 pm IST

किसी का होने वाला लाइफ पार्टनर उसी दिन उसे छोड़ कर चला जाए तो आप नहीं सोच सकते कि उस इंसान पर क्या बितती होगी। ऐसा ही एक मामला त्रनिदाद से सामने आया है।

दुल्हन की मौत से सदमे में दूल्हा।- India TV Hindi
दुल्हन की मौत से सदमे में दूल्हा। Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी वाला दिन सभी के जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है। ऐसे में यदि किसी का होने वाला लाइफ पार्टनर उसी दिन उसे छोड़ कर चला जाए तो आप नहीं सोच सकते कि उस इंसान पर क्या बितती होगी। ऐसा ही एक मामला त्रनिदाद से सामने आया है। जहां पर शादी वाले ही दिन दुल्हन की मौत हो गई। वह लिवर संबंधी दिक्कतों से जूझ रही थी। महिला का पहली शादी से एक 10 साल का बेटा भी है। अब उसके शव को उसके घर ले जाने के लिए पैसे इकट्ठे किए जा रहे ताकि उसका वहां पर अंतिम संस्कार किया जा सके।

शादी वाले दिन ही हुई मौत

33 साल की नादिया गोसिन लंदन की रहने वाली थी और 7 दिसंबर को उसकी शादी उसके मंगेतर देवन गोसिन से होने वाली थी। नादिया मूलत: ईस्ट लंदन की रहने वाली थी। शादी से पहले ही वह त्रनिदाद अपने 10 साल के बेटे के साथ पहुंच गई थी। लेकिन शादी वाले दिन ही यह दुखद हादसा हो गया। देवन गोसिन के साथ वह पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में रह रही थी। जिसके बाद उन दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। लेकिन शायद उपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। शादी वाले ही दिन लिवर की बीमारी के चलते नादिया की मौत हो गई। वहीं नादिया का 10 साल का बेटा भी त्रिनीदाद में है जिसकी देखभाल फिलहाल देवन ही कर रहे हैं।  

बहुत ही खुश रहने वाली लड़की थी नादिया

'द मिरर' की रिपोर्ट में नादिया की बहन ईशा ने कहा कि उन्हें पता तो था कि नादिया लिवर के बीमारी से जूझ रही है लेकिन सबको लगा कि सबकुछ ठीक हो गया है। लेकिन वह इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर चली जाएगी यह किसी ने नहीं सोचा था। ईशा अपनी बहन नादिया को याद करते हुए बताती है कि वह बहुत ही मजाकिया और खुशमिजाज किस्म की इंसान थी। उसे ट्रैवल करना बहुत ही पसंद था। वह हमेशा खुश रहना चाहती थी। बताया जा रहा है कि नादिया के मंगेतर देवन को उनके इस लिवर की बीमारी का पता नहीं था।

देवन अपनी मंगेतर की तारीफ करते हुए बोले कि वह बहुत ही हिम्मत वाली लड़की थी। चाहे परिस्थिति जैसी भी हो वह हमेशा खुश रहती थी। वह खुलकर अपनी जींदगी को जीती थी। वह हमेशा खुश रहना चाहती थी। देवन ने कहा कि जो कुछ भी हुआ उस पर उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि ऐसा कैसे हो गया। उनके घर में सभी लोग खुश थे क्योंकि देवन शादी करने जा रहे थे। लेकिन अचानक से नादिया की मौत से सारे सपने चकनाचूर हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।