1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स के घर में अलाउड नहीं था चिकन तो ऑर्डर करते हुए किया स्पेशल रिक्वेस्ट, लेकिन होटल वालों ने तो हद ही कर दी

शख्स के घर में अलाउड नहीं था चिकन तो ऑर्डर करते हुए किया स्पेशल रिक्वेस्ट, लेकिन होटल वालों ने तो हद ही कर दी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 11, 2024 01:57 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 01:57 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक ऑर्डर की फोटो काफी वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि बंदे ने चिकन खाने के लिए दिमाग तो अच्छा लगाया था लेकिन होटल वालों ने मूड खराब कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बिल- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बिल Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में दो तरह के लोग रहते हैं। एक वो होते हैं जो नॉन-वेज खाते हैं और दूसरे वो होते हैं जिन्हें नॉन-वेज खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। मगर आज हम आपको तीसरी प्रजाति के बारे में बताने जा रहे हैं। ये वो लोग होते हैं जो नॉन-वेज तो खाते हैं मगर घर वालों से छुपकर खाना पड़ता है। ऐसा इसिलए है क्योंकि इनके घर में कोई दूसरा नॉन-वेज नहीं खाता है और इनको भी मना होता है। लेकिन ये अपना मन कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। और फिर इन्हें खाने के लिए अजब-गजब तरीके खोजने पड़ते हैं। ऐसा ही एक मामला अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल फोटो में क्या दिखा?

वायरल फोटो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीर में किसी होटल का एक बिल नजर आ रहा है। शख्स ने अपने लिए जोमैटो की मदद से एक होटल से खाने के लिए चिकन ऑर्डर किया। उसने जोमैटो के जरिए उसमें स्पेशल रिक्वेस्ट किया कि, 'बिल मत भेजना साथ में और ना ही कहीं पर चिकन मेंशन करना। अलाउड नहीं है घर पर प्लीज।' बंदे की तरफ से स्पेशल रिक्वेस्ट करने के बावजूद होटल वालों ने ध्यान नहीं दिया और उसके रिक्वेस्ट को बिल में ही छापकर उसे भेज दिया। अब इस बिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल तस्वीर

लोगों ने क्या कहा?

इस पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Sahilarioussss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 95 हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये कभी नोट को फॉलो नहीं करते हैं बस उसे बिल पर प्रिंट कर देते हैं, बहुत अजीब है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- गजब है यार।

ये भी पढ़ें-

महिला ने बताया अपने काम करने का कारण, पढ़ने के बाद बॉस को आएगा जबरदस्त गुस्सा

पाकिस्तानी बच्चे ने लिखा ऐसा आंसर कि Newton के भी होश उड़ जाएंगे, Answer Sheet हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।