1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे ने बताया बिना टंकी के बाइक चलाने का ट्रिक, Video देख लोग बोले- 'पागल बना रहा है'

बच्चे ने बताया बिना टंकी के बाइक चलाने का ट्रिक, Video देख लोग बोले- 'पागल बना रहा है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 25, 2024 01:47 pm IST,  Updated : Apr 25, 2024 01:47 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चा टंकी के बिना बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में वह इसके पीछे का ट्रिक भी बताता है जिसपर लोगों ने यकीन नहीं किया और असली कारण बताया।

टंकी के बिना बाइक चलाता दिखा बच्चा- India TV Hindi
टंकी के बिना बाइक चलाता दिखा बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान इस बात को जानता है कि बाइक हो या फिर कोई दूसरा वाहन हो, बिना पेट्रोल या फिर किसी दूसरे ईंधन के बिना इनको चला पाना मुश्किल है। आजकल इलेक्ट्रिक व्हिकल आने लगे हैं जो इलेक्ट्रिक से चलती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पेट्रोल वाली बाइक को बिना टंकी के चलाता हुआ नजर आ रहा है। अब इसमें हैरानी की बात यह है कि अगर बाइक में टंकी नहीं है तो फिर पेट्रोल भी नहीं होगा और ऐसे में वह बच्चा बाइक कैसे चला पा रहा है। कुछ लोगों ने उससे कारण पूछा लेकिन इंटरनेट की जनता को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ और एक शख्स ने इसके पीछे का लॉजिक बताया। आइए फिर आपको इसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बच्चा बिना टंकी वाली बाइक को चलाते हुए आता है जिसे देख वीडियो बना रहे लोग हैरान हो जाते हैं। टंकी के बारे में पूछने पर बच्चा कहता है कि मैं पेट्रोल से बाइक नहीं चलाता हूं। बच्चा बताता है कि वह गैस से बाइक चलाता है। इसके लिए वह तारपीन का तेल डालता है और फिर कारबेट डालता हूं। मैं 20 रुपये का लाया हूं, इसमें 100 किलोमीटर तक चलती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद अधिकतर लोगों ने कहा कि यह बच्चा पागल बना रहा है। एक यूजर ने लिखा- आप कहां से ज्ञानी बाबा। दूसरे यूजर ने लिखा- पागल बना रहा है। एक यूजर ने बताया, 'कार्बोरेटर में तेल है इसलिए ही चल रहा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई तेल की बोतल लगा रखी है सीट के नीचे, पागल बना रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jayprakass699 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें-

भाई देखो फाउंटेन का ऐसा भी इस्तेमाल हो सकता है, Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

गाड़ी के पीछे लगे पोस्टर पर दुल्हन का नाम पढ़कर हंसने लगे लोग, फोटो हो रही है खूब वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।