सोशल मीडिया की दुनिया बिल्कुल क्रिकेट की तरह होती है। जैसे आप क्रिकेट में पहले से नहीं बता सकते कि मैच का नतीजा क्या होगा, ठीक उसी तरह सोशल मीडिया को लेकर आप कभी नहीं सकते कि आपको कब क्या दिख जाएगा। हर दिन कुछ अलग और हैरान कर देने वाला वीडियो नजर आ ही जाता है। कभी कोई गाड़ी का अनोखा इस्तेमाल करते हुए दिख जाता है तो कोई स्कूटर का गजब का यूज करता है। अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला सड़क पर सजावट के लिए लगे फाउंटेन का अनोखा इस्तेमाल कर रही है।
Related Stories
वीडियो में क्या दिखा?
आपने कई बार अलग-अलग जगहों पर फाउंटेन को देखा होगा। हर कोई जानता है कि फाउंटेन इसलिए लगाया जाता है ताकि उस जगह की सुंदरता बढ़ जाए। लेकिन क्या आपने कभी किसी को फाउंटेन में कपड़े धोते हुए देखा है। अरे आप सिर्फ एक लाइन पढ़कर ही हैरान हो गए, वीडियो देखेंगे तो क्या होगा। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक महिला फाउंटेन के पास खड़ी होकर उसके पानी से कपड़े धो रही है। सड़क से गुजरने वाले किसी शख्स ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर memesone_2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'इंडिया इज नॉट फॉर बिगनर्स।' इसका मतलब है कि भारत नए लोगों के लिए नहीं है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट में हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
गाड़ी के पीछे लगे पोस्टर पर दुल्हन का नाम पढ़कर हंसने लगे लोग, फोटो हो रही है खूब वायरल
बेवकूफी की भी हद है! शख्स ने छोटे बच्चे के हाथ में दे दिया बाइक का हैंडल, Video हो रहा है वायरल