1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हुनरबाज बालकों ने ढोलक और हार्मोनियम पर दिखाया अपना हुनर, धुन सुनकर थिरकने लगेंगे आप, देखें Video

हुनरबाज बालकों ने ढोलक और हार्मोनियम पर दिखाया अपना हुनर, धुन सुनकर थिरकने लगेंगे आप, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 09, 2024 07:45 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 07:45 am IST

दो बच्चों ने इतने अच्छे तरीके से ढोलक और हार्मोनियम बजाया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
बच्चों ने ढोलक और हार्मोनियम बजाकर दिखाया अपना टैलेंट Image Source : SOCIAL MEDIA

यह बात तो सच है कि हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। हमारे देश के हर गली और मोहल्ले में कोई ना कोई टैलेंट छिपा हुआ होता ही है। पहले मंचों की कमी के कारण ऐसे टैलेंट को पहचानना काफी मुश्किल होता था। मगर अब सोशल मीडिया के आ जाने से यह काम काफी आसान हो गया। लोग अपना टैलेंट दिखाते हुए या तो खुद वीडियो बनाते हैं या फिर कोई दूसरा वीडियो रिकॉर्ड करके उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। इसके बाद इंटरनेट यूजर्स उस वीडियो वायरल कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि दो बच्चे जिन्होंने स्कूल का ड्रेस पहना हुआ है, वो जमीन पर बैठे हुए हैं। एक बच्चे के पास ढोलक है तो दूसरे के पास हार्मोनियम रखा हुआ है। इसके बाद दोनों अपना टैलेंट दिखाना शुरू करते हैं। दोनों बच्चे अलग-अलग गानों की धून बजाते हुए नजर आते हैं। इन बच्चों की आपसी तालमेल भी बहुत गजब की है। वीडियो को देखने के बाद लोग इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आप भी धून को सुनने के बाद थिरकने लगेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhupi_editz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'Vibe तो है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 85 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये उत्तर प्रदेश के कलाकार बालक हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये वाकई में बहुत अच्छे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- आपके टैलेंट को सत-सत नमन हैं। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसी बातों को मना नहीं करते, जो भी हो दोनों ने तहलका मचा दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो Vibe तो है।

ये भी पढ़ें-

मैगी बनाने का ये कौन सा तरीका आ गया? Video देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

महिला ने अपने कुत्ते के लिए खरीदी 'सोने की चैन', Video देख लोग बोले- 'हम तो बस जिंदा हैं'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।