1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैगी बनाने का ये कौन सा तरीका आ गया? Video देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

मैगी बनाने का ये कौन सा तरीका आ गया? Video देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 09, 2024 07:14 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 07:14 am IST

एक शख्स ने मैगी को बनाने का एक नया तरीका खोजा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिनभर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा पब्लिक प्लेस पर रील बनाते लोगों का भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। तो वहीं कभी-कभी अजीब हरकत करते लोगों का भी वीडियो वायरल हो जाता है। अभी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी अजीब तरीके से मैगी बनाता है और उसे खा भी लेता है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने आजतक कई जगहों पर मैगी खाई होगी। कभी घर में बनाकर खाई होगी तो कभी पहाड़ों में मैगी का आनंद लिया होगा। मगर हर जगह मैगी को बनाने का तरीका एक ऐसा ही रहा होगा। हर जगह गैस पर बर्तन रखकर उसमें मैगी बनी होगी। लेकिन क्या आपने कभी किसी को बालों में मैगी बनाते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स दूसरे आदमी के बालों के बीच में पानी, मैगी और मसाला डालता है। इसके बाद उसे ढ़क कर आग से बनाता हुआ दिखता है। इतना ही नहीं आखिर में वह उसे खा भी लेता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्लैनेट छोड़ने का समय आ गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 67 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसका कोई कतर का एक तरफ का टिकट कटवाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- ई गोला अब रहने लायक नहीं रहा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या देख लिया मैंने।

ये भी पढ़ें-

महिला ने अपने कुत्ते के लिए खरीदी 'सोने की चैन', Video देख लोग बोले- 'हम तो बस जिंदा हैं'

Video: जंगल में सुनसान सड़क पर आधी रात लड़की ने गाड़ी के आगे बनाई रील, लोगों ने कहा - बारिश में भी इसने आग लगा दी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।