1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "प्लीज मेरी जिंदगी में वापस आ जाओ", Ex Girlfriend को मनाने के लिए शख्स 21 घंटों तक घुटनों पर बैठा रहा

"प्लीज मेरी जिंदगी में वापस आ जाओ", Ex Girlfriend को मनाने के लिए शख्स 21 घंटों तक घुटनों पर बैठा रहा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 03, 2023 01:25 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 01:25 pm IST

एक शख्स अपनी पूर्व प्रेमिका को मनाने के लिए उसके ऑफिस पहुंच गया और उसके ऑफिस के बाहर वह घुटनों के बल 21 घंटों तक बैठा रहा।

गर्लफ्रेंड के ऑफिस के बाहर शख्स 21 घंटे तक बैठा रहा।- India TV Hindi
गर्लफ्रेंड के ऑफिस के बाहर शख्स 21 घंटे तक बैठा रहा। Image Source : SOCIAL MEDIA

प्यार लोगों को किस हद तक ले जाता है। इसका उदाहरण सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जब एक युवक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उसके ऑफिस के बाहर पूरी रात घुटनों के बल बैठा रहा। शख्स अपनी गर्लफ्रेड के ऑफिस के बाहर दोपहर 1 बजे से लेकर सुबह के 10 बजे तक घुटनों के बल ही बैठा रहा। उसके हाथों में गुलाब के फूल भी थे। साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के मुताबिक, मामला चीन के सिचुआन प्रांत का है। घटना का वीडियो चीन के सोशल मीडिया एप बीवो पर वायरल हो गया था जिसके बाद अब इस युवक की कहानी भी वायरल हो रही है।

घुटनों के बल बैठकर गर्लफ्रेंड से माफी मांगने पहुंचा शख्स

शख्स बस ये चाहता था कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड फिर से उसकी जिंदगी में वापस आ जाए। उसे मनाने के लिए वह 21 घंटों तक बैठा रहा। इस दौरान आस-पास के लोग और पुलिस वालों ने भी उसे सलाह दी कि वह घर वापस लौट जाए लेकिन वह नहीं माना। शख्स जब अपनी पूर्व प्रेमिका के ऑफिस के बाहर बैठा था तब उसकी एक्स गर्लफ्रेंड उसे देखने तक नहीं आई। वहां मौजूद सभी लोगों ने शख्स को बहुत समझाया कि वह घर वापस लौट जाए लेकिन वह निराश चेहरे के साथ अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का इंतजार करता रहा। पर वह नहीं आई। 

लोगों ने बहुत समझाया पर नहीं माना

जब लोगों ने शख्स से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसका कुछ दिन पहले ही उसकी एक्स गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। अब वह उससे माफी मांगना चाहता है। उसे उम्मीद है कि वह मान जाएगी। जब लोगों ने उससे वहां से हटने के लिए कहा तो उसने जवाब दिया कि घुटनों के बल बैठना कोई जुर्म नहीं है। उसने सबसे कहा कि उसे अकेले छोड़ दिया जाए। अगले दिन उसे जब ठंड बहुत ज्यादा लगने लगी तो उससे सहन नहीं हो पाया और वह वापस घर लौट आया।

ये भी पढ़ें:

IPL 2023: विराट कोहली ने बनवाया नया टैटू, आर्टिस्ट ने बताया क्या है इसका मतलब?

गर्ल्स, मैं तुम्हें इग्नोर नहीं कर रहा... बीजेपी के इस मंत्री ने क्यों किया ऐसा ट्वीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।