1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हेरा फेरी के धूम धड़ाका आर्केस्ट्रा को कॉलेज के छात्रों ने किया रिक्रिएट, सेम टू सेम Video, 19-20 का भी फर्क नहीं

हेरा फेरी के धूम धड़ाका आर्केस्ट्रा को कॉलेज के छात्रों ने किया रिक्रिएट, सेम टू सेम Video, 19-20 का भी फर्क नहीं

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Oct 25, 2024 07:52 am IST,  Updated : Oct 25, 2024 07:52 am IST

कॉलेज के छात्रों ने हेराफेरी फिल्म के धूम धड़ाका आर्केस्ट्रा के गाने ऐ मेरी जोहरा जबीं को रिक्रिएट किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

डांस करते हुए छात्र- India TV Hindi
डांस करते हुए छात्र Image Source : SOCIAL MEDIA

बॉलीबुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म हेरा-फेरी को भला कौन ही भूल सकता है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और नीरज वोरा द्वारा लिखित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तब्बू, ओम पुरी और गुलशन ग्रोवर ने अभिनय किया है। अक्षय कुमार, सुनिल शेट्टी और परेश रावल ने अपने अभिनय से इस फिल्म को भारतीय दर्शकों के लिए यादगार बना दिया। इस फिल्म को आप सैकड़ों बार भी क्यों ना देख लें, हर बार आप हंसते-हंसते बेहाल हो जाएंगे। इस फिल्म की कामयाबी के बाद इसका सिक्वल भी बनाया गया और वह भी फिल्म लोगों को खूब पसंद आई। 

Related Stories

कॉलेज के छात्रों ने गाने को किया रिक्रिएट

इस फिल्म का एक-एक सीन लोगों की जेहन में बसा हुआ है। अगर आपको याद हो इस फिल्म के अंत में एक गाना भी फिल्माया गया था। जिसका टाइटल था - 'ऐ मेरी... जोहरा जबीं...' इस गाने को धूम धड़ाका ऑर्केस्ट्रा पर फिल्माया गया था। जिसे एक कॉलेज के छात्रों ने हूबहू रिक्रिएट किया है। इन छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों ने अपना खूब प्यार लुटाया। वीडियो में छात्रों ने अक्षय कुमार, सुनिल शेट्टी और परेश रावल को कॉपी करते हुए गाने को रिक्रिएट किया है। 

लोगों को खूब पसंद आया ये वीडियो

वीडियो को देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया। लोग कमेंट कर छात्रों के अभिनय को खूब सराहा है। लोग इसे छात्रों का सुपर परपफॉर्मेंस बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - दोनों वीडियो सेम टू सेम लग रहे हैं। दूसरे ने लिखा - इन परफॉर्मेंस की तारीफ कैसे की जाए, इसके लिए शब्द नहीं है मेरे पास, 19-20 का भी फर्क नहीं समझ आ रहा इसमें। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 2 लाख लोगों ने देखा और 3700 लोगों ने लाइक किया है।  

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।