1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सऊदी अरब तक हैं Akshay Kumar की फिल्म 'फिर हेरा फेरी' के चर्चे, जबरा फैन ने एक्टर की गाड़ी रुकवाकर किया ये काम

सऊदी अरब तक हैं Akshay Kumar की फिल्म 'फिर हेरा फेरी' के चर्चे, जबरा फैन ने एक्टर की गाड़ी रुकवाकर किया ये काम

 Published : Dec 04, 2022 05:50 pm IST,  Updated : Dec 04, 2022 05:50 pm IST

Akshay Kumar का दुनियाभर में स्ट्रॉन्ग फैनबेस है। अक्षय ने अपने एक जबरा फैन का वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि उनके लिए फैंस कितने क्रेजी हैं।

hera pheri- India TV Hindi
सऊदी अरब तक हैं Akshay Kumar की फिल्म 'फिर हेरा फेरी' के चर्चे Image Source : TWITTER

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार Akshay Kumar की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। हाल ही में अक्षय कुमार रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए सऊदी अरब पहुंचे थे। यहां से अक्षय ने अपने एक फैन का ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आपको एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म 'फिर हेरा फेरी' की याद आ जाएगी। वीडियो में Akshay Kumar अपनी कार में बैठे हुए हैं और उनका जबरा फैन गाड़ी के बाहर खड़े होकर 'Phir Hera Pheri' के राजू वाला पोज करता दिख रहा है। इस वीडियो के साथ अक्षय ने एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan संग रोमांटिक सीन करना चाहती हैं Mahira Khan, पाकिस्तानी एक्ट्रेस की Photo देख भड़के यूजर्स

Akshay Kumar ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'Haha…for the most lovable of reasons, my fans’ Hera Pheri simply rocks my life। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और जेद्दा में हर किसी को एक यादगार समय के लिए धन्यवाद। आप सभी को प्यार और दुआएं।' अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर फैंस उनसे फिल्म 'हेरा फेरी 3' के लिए सवाल करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर फिल्म में वो काम कर रहे हैं या नहीं।

हालांकि फैंस को ये भी लग रहा है कि ये हिंट तो नहीं कि वो 'हेरा फेरी 3' में वापसी कर रहे हैं। फैंस अक्षय को इस फिल्म में देखना चाहते हैं बाकी आगे क्या होगा ये तो सिर्फ वक्त ही बताएगा।

नेशनल क्रश Rashmika Mandanna ने एक फिर अपनी हॉटनेस से सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी!

बता दें कि बीते दिनों खबर थी कि फिल्म 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार काम नहीं करेंगे। इसके साथ ही ये भी बात सामने आई थी की फिल्म में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था कि उन्हें फिल्म 'हेरा फेरी 3' की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी जिस वजह से उन्होंने मना किया।  Akshay Kumar के लिए प्रोफेशनली साल 2022 कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि इस साल रिलीज हुईं उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं किया। आने वाले समय में अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं।

Anushka Sharma: 'कला' में अनुष्का शर्मा का दिखा रेट्रो लुक, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन