1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ज्यादा हवाबाजी करना सेहत के लिए हानिकारक होता है, यकीन नहीं तो यही Video देख लीजिए

ज्यादा हवाबाजी करना सेहत के लिए हानिकारक होता है, यकीन नहीं तो यही Video देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 07, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Aug 07, 2025 05:52 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वो वीडियो आपको बताएगा कि कई बार हवाबाजी करने का नतीजा ठीक नहीं होता है। वीडियो को देखने के बाद आप खुद ही सब कुछ समझ जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SOPIR_IDIOT

आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल लगभग हर कोई कर रहा है। हर किसी के पास फोन है तो लोग दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया पर बिता ही लेते हैं। आप जब भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होते होंगे तो आप तरह-तरह के कई सारे वीडियो देखते होंगे और आपने यह भी देखा होगा कि लोग हवाबाजी के चक्कर में कैसे-कैसे स्टंट करते हैं। कुछ लोग प्रोफेशनल होते हैं तो उन्हें तो कुछ नहीं होता है मगर अधिकतर लोगों को उनके हवाबाजी का नतीजा भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का स्कूटी को चलाते हुए स्टंट कर रहा है। वीडियो में दिखता है कि उसने चलती स्कूटी पर खुद की सीटिंग बदलते हुए वो पीछे की तरफ हो गया है और हैंडल अभी भी पहले की तरह ही पकड़ा हुआ है। इसके बाद वो पूरी तरह से पीछे मुड़ जाता है और अपनी टी-शर्ट उतारकर हवाबाजी करता है। इसके बाद वो फिर से आगे की तरफ घूम जाता है। यहां तक तो उसे कुछ नहीं होता है मगर एक ट्रांजिशन के बाद वीडियो में दिखता है कि उसे चोट लगी हुई है। ऐसा हुआ होगा कि उसने उसी दिन या फिर बाद में कभी भी फिर से ऐसा किया होगा और तब बैलेंस बिगड़ने से वो गिर गया होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sopir_idiot नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे खून तो नहीं दिखा मगर उसे गंभीर चोट आई है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह बड़ी बात है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब नहीं करेगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आजकल की GF बहुत खर्च करवाती हैं! लड़के ने गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए लोगों से मांगे पैसे, फोटो वायरल

इस रील पुत्र का तो अभी खेल खत्म हो जाता, Video देख आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।