1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स बना 600 बच्चों का बाप, कोर्ट ने लगाया बैन, कहा- अब ऐसी हरकत की तो भरना पड़ेगा 90 लाख का जुर्माना

शख्स बना 600 बच्चों का बाप, कोर्ट ने लगाया बैन, कहा- अब ऐसी हरकत की तो भरना पड़ेगा 90 लाख का जुर्माना

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 29, 2023 06:08 pm IST,  Updated : Apr 29, 2023 06:08 pm IST

एक शख्स पूरी दुनिया में करीब 600 बच्चों का बाप बन चुका है। उसकी यह हरकत देखकर कोर्ट ने उस पर बच्चा पैदा करने के लिए बैन लगा दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर वह अब इस आदेश का पालन नहीं करता है तो उसे जुर्माने के तौर पर 90 लाख रुपए भरने होंगे।

कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला।- India TV Hindi
कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला।

कोर्ट ने एक शख्स को बड़ा ही अजीबोगरीब फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि अब तुम बच्चा नहीं पैदा करोगे। अगर ऐसा किया तो 1.10 लाख डॉलर यानी 90 लाख रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा। यह फैसला नीदरलैंड्स के कोर्ट ने शुक्रवार को सुनाय। दरअसल, पूरी दुनिया में इस शख्स के 500-600 बच्चे हैं। ये शख्स एक स्पर्म डोनर है। इसकी उम्र 41 साल है औप इसका नाम जोनाथन मीजर है। जोनाथन मीजर के स्पर्म से 500-600 बच्चे अब तक पैदा हो चुके हैं। देखा जाए तो जोनाथन उन सभी बच्चों का बॉयोलॉजिकल पिता बन चुका है। 

स्पर्म डोनेट कर शख्स बन गया 600 बच्चों का बाप

कोर्ट ने शख्स को ऑर्डर दिया है कि उसने अभी तक जहां-जहां स्पर्म डोनेट किया है वहां तत्काल चिट्ठी लिखे और उसके शेष स्पर्म को नष्ट करने के लिए कहे। सिर्फ उन स्पर्म को छोड़ा जाए जिन्हें किसी माता-पिता ने पहले से बुकिंग की हो। जोनाथन मीजर के जीवन में सब ठीक ही चल रहा था लेकिन मामला तब बिगड़ा जब एक नागरिक संस्था ने कोर्ट में केस दर्ज कर दिया। कोर्ट में कहा गया कि जोनाथन के स्पर्म से पैदा हुए बच्चों की वजह से बच्चों की नीजता का हनन हो रहा है। इसके सीमेन से पैदा हुए बच्चे आपस में भाई-बहन ही होंगे और ऐसे में वह किसी रोमांटिक रिलेशनशिप में आ गए तो यह व्याभिचार की श्रेणी में आएगा। यह इनसेट ब्रीडिंग कहलाएगा जो पूरी मानवता के लिए खतरनाक है।

Sperm Donation
Image Source : INDIATVSperm Donation

नीदरलैंड्स में पहले ही हो चुके थे बैन

जोनाथन शुरू से ही बड़े पैमाने पर स्पर्म डोनेट करते थे। उनकी स्पर्म डोनेशन की बात सबसे पहले साल 2017 में आई थी जब नीदरलैंड्स के फर्टिलिटी क्लिनिक्स ने उन्हें स्पर्म डोनेशन से ब्लैकलिस्ट कर दिया। जोनाथन नीदरलैंड्स में ही 100 बच्चों के बॉयोलॉजिकल पिता बन चुके थे। नीदरलैंड्स के फर्टिलिटी क्लिनिक्स से बैन होने के बाद जोनाथन मीजर ने दूसरे देशों की क्लीनिक्स को अपना स्पर्म डोनेट करने लगे। इसके लिए उन्होंने डैनिश स्पर्म बैंक क्रायोस को चुना। क्रायोस के ब्रांच पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। क्रायोस को स्पर्म डोनेट करने के बाद जोनाथन दुनिया भर में कई बच्चों के बाप बन गए। जोनाथन अपना स्पर्म बेचने के लिए कई बार अपना नाम भी बदले। इसके लिए वह हमेशा अलग अलग चार्ज करते थे।

ये भी पढें:

चलती बस में ड्राइवर हुआ बेहोश, बच्चे ने अपने सूझबूझ से बचाई 66 लोगों की जान

छेड़खानी कर रहा था युवक, डांसर ने विरोध किया तो कर दी पिटाई, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।