1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: जब छोटे भाई ने इस दुनिया में कदम रखा, बच्चे का रिएक्शन देख दिन बन जाएगा आपका

Video: जब छोटे भाई ने इस दुनिया में कदम रखा, बच्चे का रिएक्शन देख दिन बन जाएगा आपका

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 02, 2023 11:17 am IST,  Updated : Aug 02, 2023 11:17 am IST

आपका छोटा भाई तो होगा ही। आप उसे जैसे प्यार करते हैं शायद ही कोई उसे शब्दों में बयां कर पाए। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटे भाई के लिए उसके बड़े भाई का प्यार देखकर आपका दिल पिघल जाएगा।

छोटे भाई को अपनी गोद में लेकर उसे प्यार भरे नजरों से देखता बच्चा।- India TV Hindi
छोटे भाई को अपनी गोद में लेकर उसे प्यार भरे नजरों से देखता बच्चा। Image Source : SOCIAL MEDIA

एक लड़के की जिंदगी में सबसे खुशी का दिन वह होता है जब उसका छोटा भाई इस दुनिया में कदम रखता है। उसके बाद वह बड़ा भाई अपने छोटे भाई की देखभाल एक पिता की तरह ही करता है और प्यार उसे दुनिया में सबसे ज्यादा करता है। छोटे भाई के आने से बड़े भाई को जिम्मेदारियों का अहसास होता है और इस बात का गर्व होता है कि अब उसकी ताकत दोगुनी हो गई है। इस वीडियो को देखिए जब एक लड़के के जीवन में उसका छोटा भाई आता है तो उसका क्या रिएक्शन होता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा बच्चा जो अपने छोटे भाई के इस दुनिया में आने के बाद पहली बार उसे देख रहा है। उसे पहली बार छू रहा है। इस पल को उसके मम्मी-पापा ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। बड़ा भाई अपने छोटे भाई को अपनी गोद में लेकर बैठा हुआ है और उसे प्यार भरे नजरों से देख रहा है। बच्चे की आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे हैं और वह अपने छोटे भाई को एक मां की तरह गोद में लेकर बैठा हुआ है और उसे आंखों में आंसू लिए निहार रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा। इतना प्यारा वीडियो शायद ही आपने कभी देखा होगा। इस वीडियो को ट्विटर पर @dvorahfr नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 30 हजार लोगों ने देखा है। वहीं, 4000 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

नोट पर दिखने वाली गांधी जी की तस्वीर कहां और कब खींची गई थी, क्या आपको पता है?

बहुत बड़ा स्टंट मैन बन रहा था डिलीवरी बॉय, नाला कूदकर पार कर रहा था सड़क, तब तक नाले में ही डिलीवर हो गया पिज्जा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।