1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नोट पर दिखने वाली गांधी जी की तस्वीर कहां और कब खींची गई थी, क्या आपको पता है?

नोट पर दिखने वाली गांधी जी की तस्वीर कहां और कब खींची गई थी, क्या आपको पता है?

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 01, 2023 06:16 pm IST,  Updated : Aug 01, 2023 06:16 pm IST

नोट पर जो आप गांधी जी की तस्वीर देखते हैं क्या आपने कभी सोचा है कि ये तस्वीर कब और कहां ली गई थी। अगर नहीं तो आज इसके बारे में जान लीजिए।

Indian Currency- India TV Hindi
भारतीय मुद्रा। Image Source : SOCIAL MEDIA

नोट पर हम हमेशा गांधी जी की एक ही तस्वीर देखते हैं। हमेशा उसी मुद्रा में गांधी जी दिखते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये नोटों पर गांधी जी की दिख रही तस्वीर कब और कहां खींची गई थी। शायद आपका दिमाग इस पर अभी तक न गया हो। कई लोगों को लगता होगा कि ये गांधी जी की तस्वीर कंप्यूटर से निकाली गई है। लेकिन ये सच नहीं है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये गांधी जी की तब की तस्वीर है जब अपना देश आजाद होने ही वाला था।

यहां ली गई थी वह तस्वीर

बता दें कि गांधी जी की यह तस्वीर पहली बार नोट पर साल 1969 में छापी गई थी। जब देश उनका 100वां जन्मदिन मना रहा था। नोट में गांधी जी को बैठे हुए दिखाया गया है। पहली बार 1987 में गांधी जी की तस्वीर 500 के नोट पर छापी गई थी। इसके बाद 1996 में RBI ने उनकी इस तस्वीर की सीरीज के कई नोट छापे। गांधी जी की ये तस्वीर सन 1946 में खींची गई थी। इस तस्वीर को कोलकाता के वायसराय हाउस में खींची गई थी। आज भी वहीं तस्वीर हम गांधी जी की हर नोट पर देखते हैं। हो सकता है कि आपमें से ऐसे कई लोग होंगे जिन्हें ये बात पहले से पता होगी लेकिन जिन्हें नहीं पता थी उन्हें यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट कर के जरूर बताइएगा। 

महात्मा गांधी की फोटो पर कई बार हो चुकी है बहस

नोटों पर गांधी जी की तस्वीर को लेकर कई बार देश में बहस छिड़ चुकी है। कुछ लोगों का कहना है कि गांधी जी की तस्वीर को हटाकर लक्ष्मी माता की फोटो लगा देनी चाहिए तो कोई कहता है कि गांधी जी की तस्वीर के बदले नेता जी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर को लगा देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

बहुत बड़ा स्टंट मैन बन रहा था डिलीवरी बॉय, नाला कूदकर पार कर रहा था सड़क, तब तक नाले में ही डिलीवर हो गया पिज्जा

लाइफ में जब भी बोर होता है लड़का, तो करा लेता है फेसियल सर्जरी, अब तक 15 बार बदल चुका है चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।