सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अब हर किसी तक पहुंच गया है। हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के अंदर सोशल मीडिया के अलग-अलग एप हैं जिस पर लोग दिन में कुछ देर तो एक्टिव रहते ही हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आप भी तरह-तरह के कई सारे वीडियो और फोटो देखते ही होंगे। हर दिन आपके सामने कई सारे यूनिक और अतरंगी पोस्ट भी आते होंगे और उनके साथ वायरल कंटेंट भी आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बहुत ही डरावनी सीढ़ी नजर आ रही है। उस पर से उतरने या फिर उस पर चढ़ने के लिए कलेजा मजबूत होना चाहिए। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बंदा वीडियो बनाते हुए सीढ़ी से उतर रहा है। अब आपने सीमेंट वाली सीढ़ियों देखी होंगी, लोहे की बनी सीढ़ी भी देखी होगी मगर क्या आपने कभी कोई ऐसी सीढ़ी देखी है जिसमें सिर्फ बॉर्डर ही हो और बीच में पूरी तरह से खाली हो। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि जहां भी यह सीढ़ी बनी है, बहुत खतरनाक बनी है। यह खतरनाक आइडिया किसका है, यह तो नहीं पता मगर इसे देखकर ही डर लगता है। उतरते या फिर चढ़ते समय अगर पैर गलत पड़ा तो आदमी सीधे मुंह के बल गिरेगा और ऐसा भी हो सकता है कि उसे गंभीर चोटें आ जाएं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर realisticgag नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं वीडियो के ऊपर लिखा है, 'देख भाई मौत की सीढ़ी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 21 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं उसके अंदर से निकलकर सीधे नीचे वाले फ्लोर पर पहुंच जाऊंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- रिश्तेदार आए थे क्या घर में। तीसरे यूजर ने लिखा- खतरों के खिलाड़ी।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अरे दीदी तो ब्रांच मैनेजर बन गई, वायरल पोस्ट देखने के बाद कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी
भाई ने आपदा को अवसर में बदल डाला, Video देख आप भी दिमाग की तारीफ करेंगे