1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किसान की दोबारा चमकी किस्मत, खदान से मिला 6.65 कैरेट का हीरा, 7 लाख से ज्यादा आंकी जा रही कीमत

किसान की दोबारा चमकी किस्मत, खदान से मिला 6.65 कैरेट का हीरा, 7 लाख से ज्यादा आंकी जा रही कीमत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 22, 2024 10:48 am IST,  Updated : Jun 22, 2024 10:48 am IST

पन्ना में एक बार फिर से एक गरीब आदिवासी किसान की किस्मत चमक उठी। किसान को खदान में एक हीरा मिला। बताया जा रहा है कि इस किसान को दोबारा हीरा मिला है, इससे पहले भी एक बार उसे खदान से हीरा मिल चुका है।

किसान को मिला हीरा- India TV Hindi
किसान को मिला हीरा Image Source : SOCIAL MEDIA

हीरों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध पन्ना पूरे देश-दुनिया में बेशकीमती हीरों के लिए विख्यात है। यह धरती अब तक न जाने कितने लोगों को रंक से राजा बना चुकी है। कुछ ऐसा ही एक और मामला फिर से सामने आया है। जहां एक गरीब आदिवासी किसान को इस धरती ने छप्पर फाड़ के दौलत दी है। आदिवासी किसान की किस्मत ऐसी चमकी कि उसे हीरों की खदान में 7 लाख से भी ज्यादा कीमत का हीरा मिला। यह देख किसान और उसकी पत्नी खुशी के मारे झूम उठे। 

पहले भी किसान को मिल चुका है हीरा

गरीब किसान का नाम देशराज आदिवासी है और किसान गौरेया ककररहटी का रहने वाला है। किसान को खदान क्षेत्र पट्टी में एक चमचमाता हुआ 6 कैरेट 65 सेंट का हीरा मिला है। किसान ने मिले हुए हीरे को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है। हीरे को नीलामी में रखा जाएगा। वहीं, इस पूरे मामले में हीरा कार्यालय में पदस्थ हीरा पारखी अनुपम सिंह का कहना है कि, पेशे से किसान देशराज आदिवासी ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर पटी क्षेत्र में हीरे की खदान लगाई थी। जिन्हें कुछ दिन पूर्व 1 कैरेट 35 सेंट का हीरा मिला था। जो उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा किया था और आज फिर उन्हें 6 कैरेट 65 सेंट का हीरा मिला है जिसे हीरा कार्यालय में जमा किया गया है। इसे अब आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

(पन्ना से अमित सिंह ठाकुर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

लड़की ने दादाजी की उम्र के 1-2 नहीं बल्कि बनाएं 7-7 बॉयफ्रेंड, पेंशन के पैसों से गर्लफ्रेंड को कराते हैं ऐश

VIDEO: डॉली चायवाले ने मालदीव में समन्दर किनारे लगाई अपनी टपरी, घूमने आए विदेशी पर्यटकों को पिलाई चाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।