1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नंगे बदन बुंदेली लोकगीत पर झूमता हुआ नजर आया विदेशी पर्यटक, Video हुआ वायरल

नंगे बदन बुंदेली लोकगीत पर झूमता हुआ नजर आया विदेशी पर्यटक, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 24, 2023 06:00 pm IST,  Updated : May 24, 2023 06:02 pm IST

खजुराहो में एक विदेशी युवक बुंदेली लोकगीत पर डांस करते हुए नजर आया। विदेशी युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बुंदेली लोकगीत पर डांस करता हुआ दिखा युवक।- India TV Hindi
बुंदेली लोकगीत पर डांस करता हुआ दिखा युवक। Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया पर आप विदेशी लोगों को देसी रंग में रंगे हुए जरूर देखते होंगे। ऐसे हजारों रील्स रोज वायरल होते रहते हैं जिसमें विदेशी भारत की संस्कृति को अपनाते हुए दिखते हैं। ऐसे वीडियो खूब शेयर की जाती हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी युवक बुंदेली लोकगीत पर मस्ती में झूमते हुए नजर आ रहा है। विदेशी का यह देसी अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। 

खजुराहो में बुंदेली लोकगीत पर डांस कर रहा था युवक

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विदेशी पर्यटक हाथ में झोला लिए नंगे बदन बुंदेली लोकगीत पर डांस कर रहा है। विदेशी युवक ने सिर पर साफा और कमर में एक काले रंग का गमछा लपेटा हुआ है। युवक अपनी धुन में नाचते हुए कहीं जा रहा है। वहां पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, वीडियो मध्य प्रदेश के छतरपुर के खजुराहो जिले का बताया जा रहा है। 

विदेशी का देसी अंदाज लोगों को भाया

इस वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। विदेशी युवक का विदेशी अंदाज में डांस लोगों को भा गया है। छतरपुर के खजुराहों में लगभग हर साल बहुत सारे विदेशी पर्यटक वहां की सैर करने आते हैं। यह भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। 

ये भी पढ़ें:

क्या चेन्नई के फैन्स जडेजा को नहीं कर रहे सपोर्ट? जानें ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हो रहा है #CometoRCB 

किराए पर गर्लफ्रेंड बनती है यह लड़की, एक दिन के लिए करती है इतना चार्ज, फिजिकल रिलेशन को लेकर ये है शर्त

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।