पैसा कैसे कमाया जाए इसके लिए लोगों के पास लाखो तरीके हैं। इसी तरह एक लड़की ने पैसा कमाने का अजीब तरीका निकाला। लड़की ने दावा किया कि वह इस तरीके से खूब पैसा कमा रही है। लड़की ने कहा कि वह किराए पर लोगों की गर्लफ्रेंड बनती है और एक दिन का 40-50 हजार रुपए चार्ज करती है। वह रोज किसी न किसी की गर्लफ्रेंड बनती है और महीने में करीब 10 लाख से ज्यादा कमाती है। लड़की अपने इस काम को पेड डेटिंग का नाम दे रही है।
Related Stories
एक दिन के लिए इतना पैसा लेती है लड़की
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम किर्मी है और वह मूलत: जापान की रहने वाली है। किर्मी अकेलेपन, उदासी और किसी भी समस्या से जूझ रहे इंसान के साथ रहती हैं औ उनके साथ समय बिताती हैं। इस दौरान कोई उन्हें अपना दोस्त समझता है तो कोई उन्हें गर्लफ्रेंड की तरह रखता है। इसके बदले वह पैसे लेती हैं। किर्मी अपने क्लाइंट्स के साथ खाने-पीने बाहर जाती हैं। उनके साथ मूवी भी जाती हैं और शॉपिंग करने भी जाती हैं। आमतौर पर किर्मी सिंगल लड़कों को डेट करती हैं और जिन लोगों को अपनी डेट को प्राइवेट रखना होता है उनके साथ भी वह डेट पर जाती हैं।

फिजिकल रिलेशन को लेकर ये है शर्त
डेट करने के साथ-साथ किर्मी की कुछ शर्तें भी हैं। इनमें पहली शर्त ये है कि वह डेटिंग के दौरान किसी भी क्लाइंट से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाएंगी। किर्मी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग है। किर्मी अब मैक्सिको में रहती हैं और उनका मानना है कि जापान में पेड डेटिंग बहुत ट्रेंडिंग है उसी तरह वह मेक्सिको में भी पेड डेटिंग के कल्चर को बढ़ावा देंगी। किर्मी का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनके ऐसे कई फैन हैं जो उनसे मिलना चाहते हैं। ऐसे में वह उनसे मिलती हैं तो उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो जाती है और किर्मी की कमाई भी हो जाती है।
ये भी पढ़ें:
'थूक' बेचकर लड़की ने लगा दिया पैसों का अंबार, हर महीने कमाती है 40 लाख
Video: कुत्ते ने पहना हेलमेट, मालिक के साथ बाइक पर पीछे बैठ यात्रा का आनंद लेता दिखा डॉगी