1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रीलबाजों को बस कंटेंट दिखता है, अस्पताल के बेड पर भी लड़की ने बनाई रील, Video वायरल

रीलबाजों को बस कंटेंट दिखता है, अस्पताल के बेड पर भी लड़की ने बनाई रील, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 13, 2025 11:41 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 11:41 pm IST

रील बनाने वाले लोगों को रोकना बड़ा ही मुश्किल है और इसका एक उदाहरण अभी वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे कि यहां भी लोगों को चैन नहीं है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/_ANKITA_KUMARI321

आज के समय में जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं, उसमें से आधे के सिर पर रील बनाने का भूत चढ़ा हुआ है। ऐसा नहीं है कि रील बनाना गलत है और रील नहीं बनाना चाहिए मगर कुछ लोगों के सिर पर रील का भूत ऐसा चढ़ा हुआ है कि उन्हें हर जगह कंटेंट और रील ही दिखता है। पहाड़ी की ऊंची चोटी है या फिर वाशरूम हो, हर जगह कुछ लोग बस रील बनाने के बारे में ही सोचते हैं और उस लिस्ट में अब एक नया वीडियो शामिल होने के लिए आ गया है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अस्पताल में भर्ती है। उसे ड्रिप लगा हुआ है और उसको वहां भी चैन नहीं है। वो बेड पर बैठे हुए एक गाने पर एक्टिंग करते हुए रील बना रही है। अस्पताल में जहां लोगों को जोर से बात करने से भी मना किया जाता है ताकि दूसरे मरीज परेशान न हो सके, वहीं एक ये लड़की है जो रील बना रही है और कोई उसे टोक भी नहीं रहा है। अब लड़की का बनाया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है मगर पहले आप वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _ankita_kumari321 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दीदी कंट्रोल। दूसरे यूजर ने लिखा- जान जाए तो जाए लेकिन रील्स बनाना नहीं छोड़ना है। तीसरे यूजर ने लिखा- वायरल हो गई दीदी। चौथे यूजर ने लिखा- अरे मर जाएगी, पहले ड्रिप लगवा ले। एक अन्य यूजर ने लिखा- कहीं पर भी तुम सभी को चैन नहीं है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

समोसे या कचौरी को मना करके उन्हें...; बिल पर दिखी बंदे की क्रिएटिव लाइन, फोटो वायरल

ये लड़के तो कुछ ज्यादा ही पढ़ाकू निकले, इतने ज्यादा कि Video ही वायरल हो गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।