1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ग्रेजुएट चायवाली' प्रियंका गुप्ता अब चाय की दुकान बंद करके शुरू करने जा रही हैं नया बिजनेस

'ग्रेजुएट चायवाली' प्रियंका गुप्ता अब चाय की दुकान बंद करके शुरू करने जा रही हैं नया बिजनेस

 Published : May 05, 2022 05:48 pm IST,  Updated : May 05, 2022 05:48 pm IST

 प्रियंका अपना टी-स्टाल बंद करने जा रही हैं। आखिर कौन सी वजह है जिसकी वजह से प्रियंका ने अपनी चाय की दुकान बंद करने का फैसला कर लिया है।

Graduate Chaiwali Priyanka Gupta- India TV Hindi
Graduate Chaiwali Priyanka Gupta Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आपने पटना की ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के बारे में सुना ही होगा। जॉब न मिलने की वजह से प्रियंका ने टी-स्टाल खोला और वो चल पड़ा था। अब खबर आ रही है कि प्रियंका अपना टी-स्टाल बंद करने जा रही हैं। आखिर कौन सी वजह है जिसकी वजह से प्रियंका ने अपनी चाय की दुकान बंद करने का फैसला कर लिया है।

प्रियंका क्यों बंद कर रही हैं 'ग्रेजुएट चायवाली' शॉप

पटना के वीमेंस कॉलेज के बाहर प्रियंका ने अपनी चाय की दुकान लगाती थीं, जो खूब चलती थी। वो खूब मुनाफा भी कमाती थीं, लेकिन अब वो अपनी दुकान समेट रही हैं। दरअसल प्रियंका को किसी ने मदद के लिए फूड ट्रक ऑफर किया है। अब प्रियंका अपनी चाय की दुकान बंद करके फूड ट्रक पर चाय बेचेंगी और अपना बिजनेस बढ़ाएंगी। वहां आपको चाय के साथ अन्य आइटम भी मिलेंगे। यानी कि अब आप चाय के साथ स्नैक्स का आनंद भी ले सकेंगे।

प्रियंका ने इस शर्त के साथ स्वीकार किया है ऑफर 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका को जब मदद की पेशकश हुई तो पहले तो प्रियंका ने फूड ट्रक लेने से मना कर दिया, क्योंकि वो खुद अपने दम पर काम करना चाहती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने इस शर्त पर हां कहा है कि वो जब पैसे कमा लेंगी तो उस ट्रक की कीमत अदा कर देंगी। प्रियंका का फूड ट्रक 3-4 दिनों में आ जाएगा, जिसके बाद वो उसमें अपना काम शुरू करेंगी और चाय के साथ अन्य स्नैक्स भी बेचेंगी।

कौन हैं प्रियंका गुप्ता?

प्रियंका गुप्ता ने ग्रेजुएशन के बाद नौकरी के लिए 2 साल तक बैंक प्रतियोगी परीक्षाओं समेत कई परीक्षाएं दीं, मगर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद प्रियंका ने वीमेंस कॉलेज के सामने चाय का स्टाल लगाना शुरू किया जो चल निकला। आज आलम ये है कि प्रियंका के पास नौकरी के लिए आवेदन आ रहे हैं, लोग उनके साथ जुड़ना चाहते हैं। कई लोगों ने ग्रेजुएशन चायवाली की फ्रेंचाइजी की मांग भी की है। प्रियंका ने अब अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन करा लिया है और जीएसटी सर्टिफिकेट लिए भी उन्होंने अप्लाई कर दिया है।

इसे भी पढ़ें-

Viral: 4 साल के बच्चे ने सड़क पर दौड़ाई कार, जिसने भी देखा रह गया हैरान

Dog-Python Video: अजगर ने कुत्ते को जकड़कर की निगलने की कोशिश, वीडियो देख रह जाएंगे सन्न

गर्मी ने किया परेशान तो शख्स ने निकाला देसी जुगाड़ से समाधान, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।