1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुरुग्राम के शख्स की मानवता, Blinkit एम्बुलेंस की मदद से दो घायल बाइक सवारों को बचाया; सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

गुरुग्राम के शख्स की मानवता, Blinkit एम्बुलेंस की मदद से दो घायल बाइक सवारों को बचाया; सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 27, 2026 03:51 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 03:51 pm IST

Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि गुरुग्राम के एक शख्स ने Blinkit एम्बुलेंस की मदद से दो घायल बाइक सवारों को बचाया है।

Blinkit ambulance benifits, viral post, viral news, viral news in hindi, india tv- India TV Hindi
ब्लिंकइट एंबुलेंस। Image Source : REDDIT/@RISHANXT

Viral Post : गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने सड़क किनारे घायल पड़े दो मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के लिए बड़ी दरियादिली और मानवता दिखाई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में उस व्यक्ति ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ सुबह करीब 3 बजे बाहर था, जब उसने तुरंत गाड़ी रोकी और ब्लिंकइट एम्बुलेंस को बुलाया, क्योंकि दोनों सवार घायल थे लेकिन होश में थे। हालांकि इस पोस्ट को सोशल मीडिया नागरिक सजगता की मिसाल बताते हुए यूजर्स ने काफी तारीफ की है। 

रेडिट पोस्ट हुई वायरल 

इस पोस्ट को रेडिट पर gurgaon नामक ग्रुपर पर rishanxt नामक हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है कि, 'गाड़ियां गुजर रही थीं। कोई नहीं रुका था। हमने तुरंत गाड़ी रोक दी। उनमें से एक व्यक्ति की हालत बहुत खराब थी। उसका चेहरा एक तरफ से खून से लथपथ था, उसकी भौंह उसकी आँख के सामने लटक रही थी, और उसके कान का एक हिस्सा फटा हुआ लग रहा था। उस व्यक्ति ने कहा कि चोट को देखना परेशान करने वाला था, लेकिन सबसे डरावनी बात यह थी कि घायल सवार सामान्य रूप से बात कर रहा था, उसे अपनी चोट की गंभीरता का पता नहीं था। दूसरे व्यक्ति का टखना टूटा हुआ था और वह सड़क किनारे उल्टी कर रहा था। उसे दर्द हो रहा था, लेकिन पहले वाले की तुलना में उसकी हालत स्थिर थी। हमने ज्यादा सोचा नहीं, बस तुरंत कार्रवाई की। हमने बाइक को किनारे कर दिया ताकि कोई और उससे न टकरा जाए। मैंने मदद के लिए गुहार लगाई। मैंने ब्लिंकइट के ज़रिए एम्बुलेंस बुलाई और हैरानी की बात है कि यह लगभग 5 मिनट में आ गई। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' उस व्यक्ति ने बताया कि 'ब्लिंकइट टीम ने उनके लिए पूरी प्रक्रिया को संभाला, यहां तक ​​कि दूसरी एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की ताकि दोनों बाइक सवारों को अस्पताल ले जाया जा सके। सच कहूं तो, मैं अभी भी थोड़ा सहमा हुआ हूं। रात के 3 बजे इतनी करीब से ऐसा दृश्य देखना आसानी से भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन इससे यह एहसास भी होता है कि रुककर मदद करना कितना ज़रूरी है। इसमें हमारे मुश्किल से 15-20 मिनट लगे, लेकिन उनके लिए इसका बहुत महत्व था।'

वायरल पोस्ट।
Image Source : REDDITवायरल पोस्ट।

 
यूजर्स ने भी की तारीफ 

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, 'ब्लिंकइट की एम्बुलेंस सेवा वाकई अच्छी और कारगर है। और अच्छे इंसान होने के लिए आपको और आपके दोस्तों को बधाई।' दूसरे यूजर ने कहा 'शानदार काम, OP! मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे, और आप भी इस अनुभव से उबर पाएंगे।' तीसरे ने लिखा कि, 'यह पढ़कर मैं सचमुच दंग रह गया कि पहला व्यक्ति सामान्य रूप से बैठा बातें कर रहा था और उसे पता ही नहीं था कि मामला कितना गंभीर है। दिमाग को ऐसी बातों को समझने में समय लगता है। उम्मीद है कि अब दोनों ठीक होंगे!' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बहुत बढ़िया। अगली बार याद रखना कि सभी बाइकों और शायद आपकी कार में भी प्राथमिक चिकित्सा किट होती है। इससे खून बहना जल्द से जल्द रोकने में मदद मिलती है। एम्बुलेंस आने तक घाव पर दबाव बनाए रखने की कोशिश करें।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

1BHK और स्टूडियो रूम में क्या अंतर है, नहीं जाना तो पछताना पड़ेगा; बेहद दिलचस्प है जवाब
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।