आज इस जमाने में अच्छी लड़कियों की पहचान करने में लड़कों से कई बार गलतियां हो जाती हैं। जिसका खामियाजा इतना बुरा होता है कि वे पूरी जिंदगी उस तकलीफ से उबर नहीं पाते। लेकिन इस मुसीबत से उबरने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अच्छी लड़कियों की पहचान करने का नया फॉर्मूला बताया गया है। जिसमें एक चचा ने अपने अनुभव के आधार पर अच्छी लड़कियों की पहचान करने का तरीका बताया है।
वीडियो में चचा को भोजपुरी में बात करते हुए सुना जा सकता है। जिसमें उनसे एक शख्स यह पूछता है कि एक अच्छी लड़की में 5 कौन-कौन सी चीजें देखी जाती हैं। इसके जवाब में चचा 'ABCDE' जवाब देते हैं। जिसे सुनने के बाद उस शख्स ने उनसे पूछा कि इसका मतलब क्या होता है? इस पर चचा ने जवाब देते हुए इसका मतलब समझाया और बताया कि अच्छी लड़कियों को किस तरीके से पहचाना जा सकता है।
चचा ने A का मतलब बताते हुए कहा कि सबसे पहले लड़कियों का Age देखना चाहिए। फिर चचा ने B का मतलब Beautiful बताया और कहा कि इसके बाद हमें लड़कियों की सुंदरता देखनी चाहिए। इसके बाद चचा ने C का मतलब Character बताया और कहा कि एक लड़की के साथ रिश्ता बनाने से पहले हमें उसके चरित्र के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। फिर चचा ने D का मतलब Decoration बताया और कहा कि एक लड़की के शरीर की बनावट को हमें जरूर ध्यान में रखना चाहिए। फिर अंत में E का मतलब उन्होंने Education बताया और कहा कि लड़की पढ़ी-लिखी होनी चाहिए। हमें यह जरूर देखना चाहिए कि लड़की कितनी पढ़ी-लिखी है। यह कहते हुए चचा वहां से चले जाते हैं और वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @bihar_ekfeel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर चचा की बातों का समर्थन भी किया है।
ये भी पढ़ें:
संपादक की पसंद