1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अयोध्या धाम रामलला के दर्शन करने जाएंगी सीमा हैदर, मीडिया से बोलीं- पूरे परिवार के साथ पैदल जाउंगी

अयोध्या धाम रामलला के दर्शन करने जाएंगी सीमा हैदर, मीडिया से बोलीं- पूरे परिवार के साथ पैदल जाउंगी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 12, 2024 08:25 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 08:52 pm IST

Seema Haider: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर पाकिस्तान की सीमा हैदर ने एक बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ पैदल रामलला के दर्शन करने के लिए जाएंगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

राम लला के दर्शन करने जाएंगी सीमा हैदर।- India TV Hindi
राम लला के दर्शन करने जाएंगी सीमा हैदर। Image Source : SOCIAL MEDIA

अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर पूरा देश राम भक्ति में डूब गया है। वहीं, सुर्खियों में रहने वाली पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ आई सीमा हैदर अयोध्या धाम जाने की तैयारी कर रही हैं। इसे लेकर वह कई मीडिया को अपना प्लान बता रही हैं। सीमा ने कहा कि वह रामलला के दर्शन के लिए पूरे परिवार के साथ अयोध्या धाम जाएंगी। 

Related Stories

राम लला के दर्शन करने जाएंगी सीमा हैदर 

सीमा से जब पूछा गया कि अगर उन्हें प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या आने का न्योता मिलेगा तो क्या वह अयोध्या धाम जाना पसंद करेंगी। इसके जवाब में सीमा ने कहा कि अयोध्या कौन नहीं जाना पसंद करेगा। इसे लेकर हमारी तैयारी है। मेरे भाई एडवोकेट ए.पी सिंह कह रहे थे कि हम जरूर जाएंगे और पैदल जाएंगे। मैं और मेरा पूरा परिवार अयोध्या धाम पैदल जाएंगे। मेरी दुआ है कि वह दिन जल्दी आए, जब हम रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएं। 22 जनवरी के बाद हम कोई सही डेट देखेंगे और पैदल अयोध्या जाएंगे।

पाकिस्तान से सचिन के प्यार में भारत आईं सीमा हैदर

बता दें कि सीमा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के लेकर सचिन के लिए भारत चली आईं। सीमा ने सचिन से शादी रचा ली और जब से वह भारत आईं हैं तब से वह मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक खूब सक्रिय रहती हैं। आए दिन उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी सचिन पर अपना प्यार बरसाते हुए तो कभी अपने परिवार वालों के साथ।

ये भी पढ़ें:

Titanic जहाज अगर आज डूबता तो क्या होता, आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट ने लोगों को सोच में डाल दिया

Keyboard पर बिना देखे खटाखट चल रहीं उंगलियां, लड़के की टाइपिंग स्पीड देख लोगों ने पकड़ लिया अपना माथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।