1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'अगर अमेरिका में 45 करोड़ रुपये कमा लें तो क्या भारत वापस लौटेंगे?' भारतीयों ने दिए ऐसे जवाब; तुरंत Viral हुआ Video

'अगर अमेरिका में 45 करोड़ रुपये कमा लें तो क्या भारत वापस लौटेंगे?' भारतीयों ने दिए ऐसे जवाब; तुरंत Viral हुआ Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 14, 2026 10:13 am IST,  Updated : Feb 14, 2026 10:13 am IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की प्रवासी भारतीयों से सवाल-जवाब करती नजर आ रही है।

 return to India,Indian diaspora,better careers,higher salaries,trending, viral video, viral news- India TV Hindi
सवाल-जवाब करते लोग। Image Source : IG/@_RITURATHEE

Viral Video : भारत से अमेरिका जाकर बसे लोगों को परिवार से दूरी, अकेलापन, भारतीय खान-पान, संस्कृति और त्योहारों में न पहुंच पाने के कारण भारत की काफी याद आती है। वे लोग विदेश की मशीनी जीवनशैली, व्यक्तिगत अकेलापन और सामाजिक मेलजोल की कमी के कारण वे भारत के आत्मीय माहौल, सामाजिक जुड़ाव और गर्मजोशी को याद करते हैं। हालांकि, ऐसे लोग बेहतर करियर और उच्च वेतन की तलाश में विदेश में बस रहे हैं। मगर एक सवाल उनके साथ थी सफर कर रहा होता है 'घर लौटने के लिए कितना पैसा पर्याप्त है?' हाल ही में कुछ भारतीयों ने इसका जवाब दिया है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_riturathee नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर ने भारतीय खरीदारों से पूछा कि क्या वे 4-5 मिलियन डॉलर (लगभग ₹ 45 करोड़) कमाने पर भारत लौटेंगे। इस छोटे से वीडियो क्लिप में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों की बेबाक प्रतिक्रियाएं दिखाई गई हैं और उनके जवाबों में तीखा मतभेद है। एक ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इतनी कमाई होने के बाद वापस लौटना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, '4-5 मिलियन, हां।' एक युवती ने भी सहमति जताते हुए कहा, 'हां, जरूर। क्यों नहीं?' एक और युवती ने भी 'हां' कहा, साथ में एक और लड़के ने कहा, 'मैं जाना चाहूंगा।' 

कुछ लोगों में 'ना' कहा 

इस वीडियो में पूछा गया सवाल कुछ लोगों के लिए, इसका जवाब केवल पैसे से जुड़ा नहीं था। एक यूजर ने लिखा कि, 'अभी तो नहीं। मेरी जिंदगी यहां पूरी तरह से व्यवस्थित है।' युवती ने कहा कि, 'भले ही मेरे पास उतने पैसे न हों, फिर भी मैं भारत वापस जाऊंगी।' एक और ने कहा कि, 'मैं यहां 20 से अधिक वर्षों से रह रही हूं। मेरे दोस्त और परिवार यहीं हैं। मेरा यहां अपनापन है, मैं यहीं की हूं।' एक और ने कहा कि, 'मैं यहां से डॉलर कमाऊंगा और उन्हें भारत में खर्च करूंगा।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता शहर, जहां 'पलंगतोड़' मिठाई खाने के लिए लगती है लाइन; खाते ही मदमस्त हो जाते हैं लोग 
 

उबला अंडा छीलने से पहले पटकते क्यों हैं, सपने में भी नहीं सोचा होगा जवाब; अब जान लीजिए
 

न दिल्ली, न मुंबई फिर किस रेलवे स्टेशन के पास हैं 23 प्लेटफॉर्म, यहां चलते-चलते फूलने लगती है सांस
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।