पत्नी का जन्मदिन याद रखना लोगों के लिए कितना जरूरी है वह तो शादीशुदा लोग ही जानते होंगे। अगर आप अपनी पत्नी का बर्थडे भूल गए तो उसकी क्या सजा होगी वह आप सोच भी नहीं सकते। आपने कई कहानियां पढ़ी होंगी कि पत्नी का जन्मदिन भूल गया तो पत्नी छोड़कर चली गई। या फिर कई महिलाएं तो महीनों तक बात नहीं करतीं। मतलब उस समय आपको आपकी पत्नी जो भी सजा देगी उसे आपको सहना ही पड़ेगा। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां पर अगर आप अपनी पत्नी का जन्मदिन भूलना अपराध माना जाता है। जी हां इस अपराध के तहत आपको 5 साल की जेल हो सकती है। ऐसे अजीबोगरीब नियम सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर वहां के लोग इस नियम का कैसे पालन करते होंगे।
Related Stories
इस देश में मिलती है सजा
आपको बता दें कि इस देश का नाम सामोआ है। दुनिया का यह मशहूर आईलैंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। उससे भी ज्यादा यह देश अपने अजीबोगरीब नियमों के लिए भी जाना जाता है। यहां के कानून बड़ी ही सख्त हैं और वहां के नागरिक इसे पालन करते ही हैं। इस देश में यदि कोई पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल गया तो उसे कानून की नजरों में अपराध माना जाता है। यदि कोई पति पहली बार अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल गया तो उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया जाता है। लेकिन यहीं गलती वह दोबारा दोहराता है तो उसे जुर्माना देना पड़ सकता है या 5 साल के लिए जेल जाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:
कोरोना के नाम पर सरकार से 3 करोड़ रुपए ऐंठे, फिर Hot दिखने के लिए कराई सर्जरी
2 दिन में बनाया 6 पैक एब्स, बंदे के इस जुगाड़ ने कर दिया GYM जाने वालों को हैरान