सोशल मीडिया के आ जाने से हर किसी को अपनी बात कहनेके लिए एक जगह मिल गई है। बड़े से बड़े लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। ट्विटर पर अक्सर ये लोग कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। ऐसे ही दो बड़े बिजनेसमैन हैं जो अपने ट्वीट्स से जनता का दिल जीत लेते हैं। हम बात कर रहे हैं आनंद महिंद्रा और हर्ष गोयनका की। इन दोनों लोगों का ट्वीट खूब वायरल होते रहते हैं। दोनों लोग ट्वीट कर काफी अच्छी जानकारी भी लोगों तक पहुंचाते हैं। नए इनोवेशन को बढ़ावा भी अपने ट्वीट के जरिए देते हुए देखे जाते हैं।
Related Stories
ब्रिज पर बसा बस्ती
हाल में ही हर्ष गोयनका का एर और ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। यह पोस्ट उन्होंने 15 अप्रैल को किया था। वीडियो के कैप्शन में हर्ष गोयनका ने लिखा था- जरा... यहां रहने के बारे में तो सोचिए। दरअसल, गोयनका ने ब्रिज पर बसे हुए एक बस्ती का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए। सबसे पहले तो लोगों को लगा कि पुल पर बने ये रंग-बिरंगे घर फेक है क्योंकि पहली नजर में देखने से यही लगता है कि ये कोई सपनों की दुनिया है।
"कहां है ये जगह"- यूजर्स ने कमेंट कर पूछा
आपको बता दें कि ऐसे घर सच में मौजूद हैं और इसी धरती पर हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसे घर आपको चीन में देखने को मिल जाएंगे। यहां पर चलन से बाहर हो गए पुलों पर घर बना दिया गया है। ये घर आकर्षण का केंद्र भी बने हुए हैं। इन घरों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग चले आते हैं। गोयनका के इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। कई लोगों ने हर्ष गोयनका से इस जगह के बारे में पूछा तो कुछ लोगों ने इसे रहने के लिए बहुत ही शानदार जगह बताया। वीडियो को देखने के बाद इस पर आपकी क्या राय है हमें जरूर बताएं।
ये भी पढ़ें: