1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अमेरिका में सिर्फ एक दांत निकालने का बिल ₹2.3 लाख? भारत में होने वाले खर्च से तुलना कर शख्स का Video वायरल

अमेरिका में सिर्फ एक दांत निकालने का बिल ₹2.3 लाख? भारत में होने वाले खर्च से तुलना कर शख्स का Video वायरल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 03, 2026 08:27 am IST,  Updated : Sep 03, 2026 08:27 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय शख्स ने कहा है कि, अमेरिका में सिर्फ एक दांत निकालने का बिल ₹2.3 लाख रुपये बताया गया है।

Indian man pay 2 lakh, dental treatment In US, viral video, viral news - India TV Hindi
भारतीय शख्स का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@INDIAN MAN PAY 2 LAKH, DENTAL TREATM

अमेरिका में लंबे समय से रह रहे एक भारतीय प्रवासी (NRI) ने अपने डेंटल ट्रीटमेंट के भारी-भरकम बिल को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो गया है। नितिन मल्होत्रा नाम के इस व्यक्ति ने दावा किया कि बीमा होने के बावजूद एक दांत निकलवाने का आउट-ऑफ-पॉकेट खर्च करीब 2,500 डॉलर यानी लगभग 2.37 लाख रुपये बैठ गया। उन्होंने इसकी तुलना भारत में होने वाले खर्च से की और पूछा कि क्या इलाज के लिए भारत जाना ज्यादा किफायती होगा। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @desidadinamerica नामक हैंडल से शेयर किया गया है। नितिन मल्होत्रा पिछले करीब 15 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। वे इंस्टाग्राम पर NRI जीवन से जुड़े अनुभव साझा करते रहते हैं। हाल ही में दांत में दर्द होने पर वे डेंटिस्ट के पास गए। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में सबसे पहले इंश्योरेंस के बारे में पूछा गया। एक्स-रे के लिए ही 180 डॉलर (लगभग 17,000 रुपये) चार्ज किए गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सामान्य रूप से बिल 8,000 डॉलर (करीब 7.60 लाख रुपये) तक हो सकता था, लेकिन इंश्योरेंस एडजस्टमेंट के बाद उन्हें अपनी जेब से 2,500 डॉलर चुकाने होंगे।  

'भारत में ये काम 15-20 हजार में हो जाता'

नितिन मल्होत्रा ने वीडियो में हैरानी जताते हुए कहा, “अमेरिका में सिर्फ एक दांत निकालने के लिए 2,500 डॉलर? इंश्योरेंस के बावजूद अपनी जेब से इतना देना पड़ता है। जबकि भारत में यही काम 15,000 से 20,000 रुपये में हो जाता है।” उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने फ्लाइट टिकट चेक किए तो भारत जाने का टिकट करीब 1,200 डॉलर (लगभग 1.14 लाख रुपये) का मिला। उनका कहना था कि अगर भारत जाकर इलाज करवाएं तो सिर्फ दांत ही नहीं, पूरी सफाई और अन्य देखभाल भी सस्ते में हो जाएगी। 

फॉलोअर्स से मांगी राय

उन्होंने फॉलोअर्स से राय मांगी कि क्या अमेरिका में इलाज करवाएं या भारत जाएं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने इसे “अमेरिका में मेडिकेयर की वास्तविकता” और “NRI जीवन का छिपा हुआ खर्च” बताया। कई यूजर्स ने उनकी बात से सहमति जताई। कुछ ने लिखा कि अमेरिका में कमाई अच्छी है, लेकिन इलाज के लिए भारत या मेक्सिको बेहतर विकल्प हैं। एक यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारत में रूट कैनाल 100 डॉलर से कम में हो गया, जबकि अमेरिका में उसी तरह के ट्रीटमेंट का बिल 3,500 डॉलर आया।  

अमेरिका में लागत ज्यादा 

यह मामला अमेरिका में डेंटल केयर की ऊंची लागत को फिर से चर्चा में लाया है। विशेषज्ञों और रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका में दांतों के इलाज की कीमतें अन्य कई देशों की तुलना में काफी अधिक होती हैं। इंश्योरेंस अक्सर सीमित कवरेज देता है, जिससे मरीजों को बड़ी राशि अपनी जेब से चुकानी पड़ती है। भारत में उसी प्रक्रिया का खर्च काफी कम है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

   
ये भी पढ़ें -

दांतों का चेकअप कराने ब्रिटेन से भारत लौटा ये शख्स, यूजर्स बोले- 'यहां मेडिकल सर्विस नंबर-1 है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।