1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत के इस राज्य में आज तक एक भी ट्रेन नहीं चली, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क यहां नहीं पहुंच पाया

भारत के इस राज्य में आज तक एक भी ट्रेन नहीं चली, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क यहां नहीं पहुंच पाया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 23, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Jun 23, 2023 04:39 pm IST

यह जानकर आप चौंक जाएंगे कि भारत में एक राज्य ऐसा भी है जहां पर आज तक कोई भी ट्रेन नहीं चली और ना ही यहां पर कोई रेलवे लाइन है।

Indian Railway- India TV Hindi
भारतीय रेलवे Image Source : SOCIAL RAILWAY

भारत में हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। भारतीय रेल को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी माना जाता है। आज भारतीय रेलवे ने देश के हर कोने में अपना विस्तार कर लिया है। आप कहीं भी चले जाएं आपको हर जगह कोई न कोई रेल लाइन नजर आ जाएगी। हो भी क्यों न ज्यादातर लोग लंबी दूरी का सफर करने के लिए ट्रेन का ही सहारा लेते हैं। भारत में रेलवे लाइन की लंबाई कुल 1 लाख 15 हजार किलोमीटर है। देश में आपको कहीं भी जाना हो तो आप ट्रेन से जा सकते हैं। 

Related Stories

आज तक इस राज्य में नहीं चली ट्रेन

अब आपको यह भी सुनकर अजीब लगेगा कि भारत में एक राज्य ऐसा भी है जहां अभी तक न कोई रेलवे लाइन पहुंची है और ना ही वहां पर कोई ट्रेन चलती है। आपमें से कुछ लोगों को यह बात पता भी होगी लेकिन कई लोग अभी भी इस सोच में डूबे होंगे कि ऐसा कौन सा राज्य है जहां आज तक कोई ट्रेन नहीं चली। तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि आखिर वह कौन सा राज्य है जहां आज तक कोई भी ट्रेन नहीं चली और ना ही कोई रेलवे लाइन है। 

Indian Railway
Image Source : SOCIAL MEDIAभारतीय रेलवे

दरअसल, सिक्किम में आज तक एक भी ट्रेन नहीं चली और ना ही यहां पर कोई भी रेलवे लाइन है। ये देश का इकलौता राज्य है जहां रेलवे का नेटवर्क आज तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि सिक्किम में रेलवे लाइन का काम तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि साल 2024 तक इस राज्य में भी रेल सेवा शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:

कपल ने मेट्रो में मनाया अपनी शादी की सालगिरह, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

देख लिया शेर के मुंह में हाथ डालने का नतीजा, बहादुरी दिखाने के लिए शख्स कर रहा था मस्ती

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।