किस करना प्यार जताने का एक तरीका है। लोग अपने प्यार का इजहार किस कर के करते हैं। अपने पार्टनर के साथ लोग रोमांटिक किस करते हैं ताकी उन्हें शारीरिक सुख की अनुभूती हो। लेकिन अब यहां एक सवाल उठता है कि लोगों को किस कितनी देर तक करनी चाहिए और कितनी बार करनी चाहिए। आइए इस किस डे पर हम आपको बताते हैं किसिंग के अजीबो-गरीब रिकॉर्ड के बारे में और ये भी बताएंगे कि जब साल दर साल लॉन्गेस्ट किसिंग के रिकॉर्ड बन रहे थे। तब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ये कॉम्पिटिशन क्यों बंद कर दिया?
Related Stories
किस करने की शुरुआत कहां से और किसने की इसके बारे में कोई भी पुख्ता तथ्य सामने नहीं आया है। BBC की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इंसानों में किस करने की समझ बचपन में अपनी मां से आती है। जो बाद में बड़े होने पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक किस में तब्दील हो जाती है। दुनिया में लिप किसिंग उतना भी कॉमन नहीं है जितना हम समझते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सिर्फ 46% लोग ही रोमांटिक किसिंग करते हैं। हालांकि सबसे ज्यादा देर तक और सबसे अधिक बार किस करने वालों की भी कमी नहीं है। किसी ने 30 घंटे तो किसी ने 50 घंटे से ज्यादा किसिंग का रिकॉर्ड बनाया।


सबसे ज्यादा देर तक किस करने का रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, मार्च 1998 में अमेरिका के मिशिगन में एक कपल ने 29 घंटे तक लगातार किस कर के रिकॉर्ड बनाया। अगले साल मार्च 1999 में एक इजराइली कपल ने 30 घंटे 45 मिनट तक किस कर के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इसी तरह साल दर साल किसिंग के पुराने रिकॉर्ड टूटते रहे और नए रिकॉर्ड बनते चले गए। फरवरी 2013 में एक किसिंग कॉम्पिटिशन में थाईलैंड के कपल एक्काचाई और लक्साना तिरानारत ने 58 घंटे 35 मिनट तक किस करने का रिकॉर्ड बनाया। ये अब तक का सबसे लॉन्गेस्ट किसिंग रिकॉर्ड है। हालांकि ये अब तक का लास्ट किसिंग कॉम्पिटिशन था उसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस प्रतियोगिता को खतरनाक बताते हुए बंद कर दिया।

क्यों बंद हुई प्रतियोगिता
दरअसल, इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा देर तक किस करने के अलावा कई नियमों का पालन भी करना पड़ता था। जैसे- किस करने के दौरान कपल्स के होंठ एक दूसरे से अलग हुए तो वे कॉम्पिटिशन से बाहर हो जाएंगे। बिना होंठ अलग किए वे स्ट्रॉ से पानी या जूस पी सकते थे। इस दौरान कपल्स को लगातार जगना भी होता था और वह बैठ भी नहीं सकते थे। यहां तक कि आराम करने की भी अनुमती नहीं होती थी। ऐसे में अगर कपल्स को टॉयलेट भी यूज करना होता था तो उन्हें बिना होंठ अलग किए ही टॉयलेट करना पड़ता था और इसकी निगरानी के लिए उनके साथ एक रेफरी भी टॉयलेट जाता था। ये नियम इस कॉम्पिटिशन को खतरनाक बनाते जा रहे थे। 1999 में रिकॉर्ड बनाने के बाद प्रतियोगी बुरी तरह थक गए और लगभग बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 2004 में 31 घंटे 18 मिनट तक किसिंग का रिकॉर्ड बनाने कॉम्पिटिटर को ऑक्सीजन देकर उनकी जान बचानी पड़ी थी। 2011 में प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एक महिला केवल 30 मिनट में ही बेहोश हो गई थी।

किसिंग के अन्य रिकॉर्ड
अगस्त 2020 में जापान के एक कपल कुमिको शिराटोरी और चेरी योशिताके के नाम 1 मिनट में सबसे ज्यादा बार 277 किस करने का रिकॉर्ड है। पिछले साल वैलेंटाइन डे पर एक प्रेमी जोड़े दक्षिण अफ्रीका की बेथ नील और कनाडा के माइल्स कलॉटियर ने पानी के अंदर 4 मिनट 6 सेकेंड तक स्मूच करने का रिकॉर्ड बनाया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि किस करने से हैप्पी हारमोन्स रिलीज होते हैं और तनाव कम होते हैं। वहीं, हाईजिन को नजरअंदाज करने पर इन्फेक्शन का भी खतरा बना रहता है।
ये भी पढ़ें:
बाघ बना वेजिटेरियन, मांस छोड़ खाने लगा घास, Video देख लोग बोले- क्या Tiger बनेगा रे तू
उजाला नील का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा होगा आपने, नाई ने नील से रंग डाले लड़के के बाल, देखें Video