1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने अपनी फोटो शेयर कर पूछी हाइट, फिर क्या लड़कों ने लगा दी जिंदगी भर की गणित

लड़की ने अपनी फोटो शेयर कर पूछी हाइट, फिर क्या लड़कों ने लगा दी जिंदगी भर की गणित

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 01, 2023 11:40 pm IST,  Updated : Mar 01, 2023 11:40 pm IST

एक लड़की ने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लोगों से अपनी हाइट का अनुमान लगाने को कहा था। फिर क्या लड़कों ने उसकी हाइट बताने के लिए जीवन भर का मैथ्स एक बार में ही लगा दिया।

लड़की ने फोटो शेयर कर पूछी थी अपनी हाइट।- India TV Hindi
लड़की ने फोटो शेयर कर पूछी थी अपनी हाइट। Image Source : TWITTER

लड़को का नेचर तो आप सब जानते ही हैं। एक लड़की कहीं भी देखी नहीं कि टूट पड़े। यह बात हम खुद से नहीं कह रहे हैं बल्कि लड़कों ने यह खुद ही साबित कर के दिखा दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपनी फोटो शेयर कर अपनी हाइट पूछी थी। सोचिए फोटो को देखकर किसी की हाइट का पता लगाना कितना मुश्किल काम है। लेकिन लड़कों को अभी आप जानते नहीं। ट्विटर पर जैसे उनलोगों ने यह पोस्ट देखा वैसे ही लड़कों की भीड़ इस काम में जुट गई। आगे क्या था लड़की के पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लड़कों ने कौन सी जुगत नहीं लगाई उसकी हाइट का पता लगाने के लिए। 

लड़की की हाइट पता करने में जुटा इंटरनेट

लड़कों के इस उत्साह का आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने इस क्वीज में पूछे गए सवाल का जवाब देने के लिए मैथ्स का सहारा ले लिया। कुछ लोगों ने तो फोटो पर ही ट्रिग्नोमेट्री से गणित लगाकर इस सवाल का जवाब दे दिया। लड़की की सही हाइट बताने के लिए वे लोग भी मैथ लगा रहे थे जो अपनी क्लास में मैथ्स में फेल होते थे। आप भी हाइट बताने की कोशिश करें। 

थोड़ी देर में ही कमेंट्स की आ गई बाढ़।
Image Source : TWITTERथोड़ी देर में ही कमेंट्स की आ गई बाढ़।

लड़की का पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

वायरल हो रहे इस पोस्ट को 'पल्लवी पांडे' (@pallavipandeyy) नाम की एक लड़की ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस पोस्ट को लड़की ने 27 फरवरी को पोस्ट किया था। लड़की ने फोटो को शेयर करते हुए पूछा था कि क्या आप मेरी हाइट का अनुमान लगा सकते हैं! देखते ही देखते लड़की का यह पोस्ट वायरल हो गया और इंटरनेट की जनता इसका पता लगाने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 10 हजार से ज्यादा लाइक और हजारों लोगों ने कमेंट किया है। वहीं कुछ लोग काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कुछ लोगों ने तो इस लड़की की हाइट बताने के लिए अपनी जिंदगी भर की गणित लगा दी। एक ने तो ट्रिग्नोमेट्री तक का सहारा ले लिया। 

ये भी देखें:

लद्दाख में नजर आया यह दुर्लभ जानवर, अभी तक कोई नहीं पहचान पाया, Video देख आप बताएं इसका नाम

पाकिस्तानी कपल ने एक-दूसरे को भेजे Whatsapp मैसेज के टैटू बनवाए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।