1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक पति की है तलाश: लड़की साइन बोर्ड लेकर सड़कों पर हुई खड़ी, लोगों ने पूछा- अब तक कितने मिलें?

एक पति की है तलाश: लड़की साइन बोर्ड लेकर सड़कों पर हुई खड़ी, लोगों ने पूछा- अब तक कितने मिलें?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 12, 2023 07:30 pm IST,  Updated : Sep 12, 2023 07:30 pm IST

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की सड़क पर पति की तलाश में एक साइन बोर्ड लेकर खड़ी नजर आ रही है।

एक पति की तलाश है- India TV Hindi
एक पति की तलाश है Image Source : INSTAGRAM

हर इंसान को अपने जीवन में एक जीवनसाथी की जरूरत होती है। अब एक सही जीवनसाथी को ढूंढने के लिए इंसान हर संभव प्रयास करता है। पहले के समय में तो घरवाले ये काम बखूबी कर दिया करते थे। मगर आज के समय में हर शख्स को लगता है कि उसके लिए सही जीवनसाथी केवल वह खुद ढूंढ सकता है। इसलिए शख्स अलग-अलग तरीके का इस्तेमाल करता है। कोई इंसान मेट्रोमोनियल साइट पर विश्वास रखता है तो कोई किसी किसी ऐसे शख्स से शादी करना चाहता है जिसे वो पहले से जानता हो। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक अलग ही वीडियो वायरल हो रहा है। आपने कभी किसी को इस तरह अपने लिए पति ढूंढते हुए नहीं देखा होगा।

साइन बोर्ड लेकर ढूंढ रही पति

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपने हाथ में साइन बोर्ड लेकर अलग-अलग सड़क और गली के किनारे खड़ी हो रही है। उसके हाथ में जो साइन बोर्ड है उस पर उसने लिखा है कि उसे एक पति की तलाश है। इसके अलावा उसने उसके नीचे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी लिखा है। इस अनोखे तरीके को देखने के बाद वहां से गुजरने वाला हर शख्स उसे रुककर देख रहा है।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक इस लड़की का नाम कैरोलिना गीट्स है जो मैनहटन की रहने वाली है।

लोगों ने दिए मिले-जुले रिएक्शन

इस वायरल वीडियो के देखने के बाद हर कोई इसे शेयर कर रहा है। इसके अलावा लोग कमेंट करते हुए अपनी बात को रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या यह तरीका काम करता है, मुझे दोस्त चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब तक कितने पति मिलें?

यहां देखे वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

कुछ इस तरह धोखेबाज आपके अकाउंट को कर देते हैं ज़ीरो, वीडियो देख आप भी हो जाइए सतर्क

लड़की ने गलती से किसी और के अकाउंट में भेज दिए पैसे, वापस मांगने पर हुआ कुछ ऐसा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।