1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Lucifer सीरीज देख लड़की खुद को समझने लगी "नरक का शहंशाह", है तो पढ़ी-लिखी लेकिन अंदर से हिला हुआ है पूरा सिस्टम

Lucifer सीरीज देख लड़की खुद को समझने लगी "नरक का शहंशाह", है तो पढ़ी-लिखी लेकिन अंदर से हिला हुआ है पूरा सिस्टम

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 12, 2023 06:57 pm IST,  Updated : Sep 12, 2023 06:57 pm IST

ऐसी कई सीरीज होती हैं जिनके कैरेक्टर हमारे दिमाग पर गहरे छाप छोड़ देते हैं। जैसे बचपन में कई लोग हैरी पॉटर, रॉन और हरमायनी बनना चाहते थे। ठीक उसी तरह एक लड़की है जो Lucifer सीरीज देखने के बाद खुद को डेविल यानी नरक का राजा समझने लगी है।

लड़की खुद को डेविल मानती है।- India TV Hindi
लड़की खुद को डेविल मानती है।

क्या आपने मशहूर टीवी सीरीज़ Lucifer देखा है। अगर नहीं देखा तो कोई बात नहीं बस ये जान लीजिए कि इस सीरीज में जो लीड एक्टर है वह 'नरक का राजा' है। इस कैरेक्टर का एटिट्यूड गजब का है और वह अपने इस कैरेक्टर से लाखों लोगों का दिल जीत चुका है। जिस तरह से इस सीरीज में लीड कैरेक्टर खुद को डेविल यानि नरक का राजा समझता है, वैसे ही रियल लाइफ में भी एक लड़की भी अपने आप को 'नरक का राजा' मान बैठी है। वह अपने रहन-सहन उस कैरेक्टर की तरह ही कर लिया है। ये लड़की अपने आपको डेविल के अलावा दूसरी महिला भी समझने लगती है।

Related Stories

खुद को समझने लगती है Lucifer की डेविल

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, इस लड़की का नाम जेनिफर डुमार्सेक है। युवती की उम्र 33 साल है। वह लुसिफर के लीड कैरेक्टर से इतनी प्रभावित है कि वह खुद को 'नरक का राजा' समझने लगी है। कभी-कभी डेविल उसके सर पर इतना हावी हो जाता है कि वह अपनी सारी भावनाओं को ब्लॉक कर देती है। कभी-कभी वह सबकुछ भूलने लगती है। इससे उसकी याद्दाश्त पर बुरा असर पड़ रहा है। इसमें उसका कोई बस भी नहीं चल रहा। कई बार तो ऐसा हुआ है कि वह थेरेपी के दौरान ही डेविल जैसा एक्ट करने लगी।

कई और पर्सनालिटीज़ भी लड़की में मौजूद

जेनिफर सीरीज और फिल्मों से इतना प्रभावित हुई है कि उसके शरीर में न सिर्फ डेविल बल्कि कुल 7 पर्सनालिटीज़ समा चुकी हैं। ये कहें कि युवती को मल्टिपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर है। कभी वह खुद को 19 साल की एना तो कभी 33 साल का जेस, कभी 22 साल की पैस्ले, कभी 22 साल का रोवन, कभी 38 साल का स्टीवन तो कभी नरक का राजा लुसिफर समझने लगती है। इनमें से कुछ पर्सनालिटीज़ की तो उसे आदत पड़ गई है।

ये भी पढ़ें:

शाहरुख खान की फिल्म Jawan देखने गए थे लोग, फिर कुछ ऐसा हुआ कि मांगने लगे रिफंड

इसरो चीफ की इतनी ही है सैलरी, हर्ष गोयनका ने ट्वीट कर दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।