1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फिल्मों से पहले ये किस लाइन में आ गई मोनालिसा, वायरल हो रहे इस Video पर लोगों ने कुछ यूं किया रिएक्ट

फिल्मों से पहले ये किस लाइन में आ गई मोनालिसा, वायरल हो रहे इस Video पर लोगों ने कुछ यूं किया रिएक्ट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 22, 2025 12:12 pm IST,  Updated : Feb 22, 2025 12:12 pm IST

महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा आज कल सुर्खियों में छाई हुईं हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देख लोगों का रिएक्शन कुछ ऐसा रहा।

वायरल गर्ल मोनालिसा- India TV Hindi
वायरल गर्ल मोनालिसा Image Source : SOCIAL MEDIA

यह महाकुंभ किसी के लिए शुभ हो या ना हो लेकिन इस महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा का भाग्योदय हो गया। महाकुंभ से चमकी किस्मत आज मोनालिसा को फिल्मी दुनिया के करीब ले के आ गई। मोनालिसा के साथ फिल्म बनाने के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है। इसके अलावा मोनालिसा को आज-कल गेस्ट के तौर पर भी जगह-जगह बुलाया जाने लगा है। फिल्मों में करियर बनाने से पहले मोनालिसा पढ़ना-लिखना और एक्टिंग करना सीख रही हैं।

Related Stories

पुराने गाने पर लिप सिंक नजर करते दिखीं मोनालिसा

सोशल मीडिया से लेकर मेन कोर मीडिया तक हर जगह मोनालिसा छाई हुईं हैं। हाल में ही उनका एक और रील सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे 35 साल पुराने गाने पर रील बनाते नजर आ रही हैं। इस रील में वे गाना गाते और उस पर फेशियल एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के मोनालिसा को छत पर एक कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है। जहां वह रील बना रही है। इस दौरान मोनालिसा ने एक गुलाबी रंग का सूट पहना है। वीडियो में वह देव आनंद और मधुबाला की फिल्म काला पानी के गीत 'जीवन के रास्ते लंबे हैं, सनम काटेंगे जिंदगी ठोकर खाकर हम हैं' पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। 

लोगों को पसंद आया मोनालिसा का ये रिल

इस वीडियो को मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @_monalisa_official से पोस्ट किया है। यह अकाउंट मोनालिसा का ही है। पहले एक वीडियो में वे यह भी कहते हुए नजर आ रही थीं कि इससे पहले उनका इंस्टाग्राम अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। हाल में वे इस अकाउंट से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उनके इस अकाउंट पर 5 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।   

ये भी पढ़ें:

ये कौन सी फौज तैयार हो रही भई! पुलिसवालों को सिखाया जा रहा मेकअप करना, सुंदर बनकर करनी होगी ड्यूटी, जानें ऐसा क्यों

पति की Ex गर्लफ्रेंड को पत्नी ने बुलाया, एनिवर्सरी पर ऐसा सरप्राइज गिफ्ट पाकर खुशी से झूम गया हसबैंड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।