Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक ने दोस्तों के दम पर चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया, लेकिन दोस्तों ने ही उसकी नाक कटा दी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
वायरल वीडियो में क्या है?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति, युवक के पास जाता है और कहता है कि वह अपने तीन दोस्तों को कॉल करके उनका बैंक बैलेंस पूछे, तीनों के खाते में जितने रुपये होंगे वो सभी मिलाकर वह इसे दे देगा। इसके बाद युवक ने चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया और अपने दोस्तों को कॉल करना शुरू किया। युवक के पहले दोस्त ने बताया कि उसके खाते में 3 रुपये हैं। दूसरे दोस्त के पास कॉल किया तो उसके खाते में 7 रुपये थे। वहीं जब आखिरी और तीसरे दोस्त के पास कॉल किया तो उसके खाते में 1.50 रुपये ही थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें वह वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @adnankhanhq नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'End तक देखो दोस्तों की हालत।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई अंबानी को कॉल करते ना। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तुम लोगों की वजह से ये गरीब है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई सच में मुझे भी कॉल मत करना। एक अन्य यूजर ने लिखा- चौतरफा गरीबी से घिरा हुआ है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
यह भी पढ़ें-
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका! घर बैठे लीजिए नजारे; एजेंट का मजेदार Video Viral