1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मच्छरों से बचने के लिए शख्स ने लगाई अनोखी Z+ सुरक्षा, Video देख लोग बोले- 'इसकी लंका ना लग जाए'

मच्छरों से बचने के लिए शख्स ने लगाई अनोखी Z+ सुरक्षा, Video देख लोग बोले- 'इसकी लंका ना लग जाए'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 26, 2024 10:39 am IST,  Updated : Apr 26, 2024 10:39 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी दंग हो जाएंगे। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। सोशल मीडिया पर डांस, लड़ाई जैसे वीडियो तो वायरल होते ही हैं मगर इसके साथ कभी-कभी ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जिसमें लोगों की बेवकूफी साफ तौर पर नजर आती है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि ऐसी बेवकूफी जान के लिए खतरनाक होती है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

गर्मी का मौसम आते हीं एक समस्या हर किसी के साथ होती है। शाम और रात के समय हर किसी को मच्छर परेशान करने लगते हैं। अब मच्छर से बचने के लिए कोई मच्छरदानी लगाता है तो कोई इलेक्ट्रिक मशीन या फिर मॉस्किटो कॉइल लगाता है। लेकिन वह कहते हैं कि हर चीज एक हद तक ही ठीक रहती है। मगर वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने तो हद ही पार कर दी। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने चारों तरफ मच्छर मारने वाला कॉइल लगा दिया है और बीच में सो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'Z+ सिक्योरिटी के साथ सो रहा हैं , मच्छर की प्रजाति खत्म करने पे तुला हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इतने ज्यादा कॉइल लगाने का नुकसान बताया है। एक यूजर ने लिखा- यह काफी खतरनाक हो सकता है, इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मच्छर का पता नहीं ये जरूर मर जाएगा, सांस घूटने से। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सिक्योरिटी मच्छर के साथ इसे भी खत्म कर देगी। वहीं एक यूजर ने लिखा- यमराज साइड में हंस रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

ये देखो इंडिया का स्पाइडर मैन, चलती बस के साथ शख्स ने किया हैरान करने वाला कारनामा, देखें वायरल Video

बाइक पर बैठकर शख्स ने किए लोगों को हैरान कर देने वाले स्टंट, Video देख लोग बोले- 'यमराज छुट्टी पर है'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।