Guinness World Records : कई लोगों में कुछ अलग करने का जुनून इस कदर होता है कि वह इसके लिए हर तरह का काम करने को तैयार रहते हैं। तरह-तरह के हथकंडों से अपना नाम कुछ अलग करने के लिए मशहूर कर लेते हैं। अब इस शख्स को ही देख लीजिए। इसने दुनिया से हटकर कुछ सोचा और बिना हाथ-पैर का इस्तेमाल किए अपने शरीर के इस अंग से टाइपिंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। इसके लिए शख्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
Related Stories
तीसरी बार बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
शख्स के इस कारनामे को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 44 साल के विनोद कुमार चौधरी ने अपनी नाक से सबसे तेज टाइप करने का रिकॉर्ड बना दिया। शख्स ने यह कारनाम इससे पहले भी दो बार कर के दिखाया है। तीसरी बार भी उसने अपने ही दोनों रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया और फिर से एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। विनोद कुमार चौधरी ने साल 2003 में पहली बार 27.80 सेकंड में अपनी नाक से टाइपिंग का रिकॉर्ड बनाया था। दूसरी बार उन्होंने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 26.73 सेकेंड में अपनी नाक से टाइपिंग कर नया रिकॉर्ड बना दिया। अब यह तीसरी बार है जब विनोद ने अपने पहले के दोनों रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 25.66 सेकंड में टाइपिंग पूरी कर एक और नया रिकॉर्ड बना दिया।
भारत का टाइपिंग मैन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शख्स के इस रिकॉर्ड तोड़ कारनामे का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी नाक से कीबोर्ड के बटन्स को प्रेस कर रहा है। इस दौरान वह अंग्रेजी के A से Z तक के अक्षर टाइप कर रहा है। विनोद ने हर अक्षर के बीच में स्पेस भी दिया है। अपने दो-दो रिकॉर्ड तोड़ने के बाद विनोद को “भारत का टाइपिंग मैन” भी कहा जाता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इस वीडियो को 38 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।
ये भी पढ़ें:
इस नाई के यहां बाल कटवाने के लिए जिगरा चाहिए, हेयर कटिंग का यह Video देख लोगों की हवा ही निकल गई