1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक ने लॉटरी के 20 टिकट खरीदे और बीसों बार जीत गया

युवक ने लॉटरी के 20 टिकट खरीदे और बीसों बार जीत गया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 10, 2023 08:27 am IST,  Updated : Apr 10, 2023 08:27 am IST

वर्जीनिया के एक व्यक्ति ने बैक टू बैक 20 लॉरी टिकट खरीदा और सब में वह इनाम जीतते चला गया। यानी उसने 20 टिकट खरीदें और बीसों में वह जीत गया।

फेकरू हिरपो- India TV Hindi
फेकरू हिरपो जिन्होंने एक साथ 20 लॉटरी के टिकट जीते। Image Source : SOCIAL MEDIA

कहा जाता है न कि ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। कुछ ऐसा ही वाकया वर्जीनिया के एक व्यक्ति के साथ हुआ। जब उसने सिंगल पिक 4 लॉटरी ड्रा के लिए 20 टिकट खरीदे और 20 बार जीते। यानी युवक ने कुल $100,000 का इनाम जीता और देखते ही देखते करोड़पति हो गया। युवक की किस्मत को क्या ही कहा जाए। कोई इतना भाग्यशाली कैसे हो सकता है कि 20 बार टिकट खरीदे और बीसो बार जीत जाए। यह खबर जिसने भी सुना वह सुनकर हैरान रह गया।

ऐसी किस्मत किसी की नहीं होती

युवक अर्लिंगटन में साउथ फोर माइल रन ड्राइव पर फोर माइल रन शेल स्टेशन पर गया हुआ था जहां पर उसने ये लॉटरी टिकट खरीदे थे। वर्जीनिया लॉटरी के संचालक ने कहा कि अलेक्जेंड्रिया के फेकरू हिरपो ने 8 मार्च को पिक 4 ड्रॉइंग के लिए 2-5-2-7 नंबर के कॉम्बिनेशन के साथ 20 टिकट खरीदे। ड्राइंग में हिरपो ने हर एक टिकट से $5,000 का शीर्ष पुरस्कार जीता और ऐसे ही वह 20 बार जीत गया तो उसने कुल 100,000 डॉलर का इनाम जीता।

फेकरू हिरपो इनाम में 1 लाख डॉलर का पुरष्कार जीत गए हैं।
Image Source : SOCIAL MEDIAफेकरू हिरपो इनाम में 1 लाख डॉलर का पुरष्कार जीत गए हैं।

"इतनी बड़ी राशी का क्या करूंगा नहीं पता"

हिरपो ने कहा कि वह आमतौर पर पिक 4 के लिए बड़ी मात्रा में समान टिकट नहीं खरीदते हैं, लेकिन 8 मार्च की ड्राइंग के बारे में उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह आज बहुत बड़ी राशी जीतने वाले हैं इसलिए उन्होंने बैक टू बैक 20 लॉटरी टिकट खरीदा। लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि आज उनका लक इतना साथ दे देगा कि अब उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि वह अपने जीते हुए पैसों के साथ क्या करे।

ये भी पढ़ें:

दुनिया में नए सुपरहीरो की एन्ट्री, मच्छरों से लोगों की जान बचाता हुआ दिखा मॉस्किटो मैन

उड़ते प्लेन में पायलट पायलट को सीट के नीचे दिखा सांप, ऐसे बचाई अपनी जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।