इंटरनेट की दुनिया में आए दिन स्टंट वाले वीडियो जमकर वायरल होते हैं। हाल में ही एक और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है, जिसमें एक शख्स कुएं में बिना किसी सहारे के सरपट चढ़ते-उतरते दिख रहा है। इस शख्स के करतब को देख इंटरनेट की जनता इसे ‘असल जिंदगी का स्पाइडरमैन’ का खिताब दे चुकी है।
गहरे कुएं में उतरने और चढ़ने का वीडियो
वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम शिवा है, जो पेशे से एक फिटनेस ट्रेनर और कैलीस्थेनिक्स एक्सपर्ट हैं। शिवा गुजरात के रहने वाले हैं। शिवा का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिना किसी सेफ्टी गियर के एक गहरे कुएं में उतरते और चढ़ते नजर आ रहे हैं। इस करतब से उन्होंने लोगों को हैरत में डाल दिया है।
वीडियो देख दंग रह गए लोग
शिवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @shivazfitzone पर तमाम तरह के स्टंट वाले वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में वे एक गहरे कुएं की गोल दीवारों पर अपने हाथ और पैरों को फैलाकर उतरते और फिर उसी तरह ऊपर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। उनकी बॉडी बैलेंस और ताकत का यह प्रदर्शन देख लोग दंग हैं।
ऐसे ही वीडियो बनाते हैं शिवा
यह पहली बार नहीं है जब शिवा ने अपने स्टंट से लोगों का ध्यान खींचा हो। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो हैं, जिनमें वे बांस पर लटककर स्टंट करते, भारी वजन के साथ बॉडी बैलेंस दिखाते या कैलीस्थेनिक्स के जरिए असाधारण फिटनेस का प्रदर्शन करते नजर आते हैं। उनके हर वीडियो में उनकी मेहनत, अनुशासन और फिटनेस के प्रति जुनून साफ झलकता है।
कैलीस्थेनिक्स: शिवा की ताकत का राज
शिवा की इस असाधारण क्षमता का आधार है कैलीस्थेनिक्स, एक ऐसी व्यायाम तकनीक जिसमें जिम उपकरणों की बजाय सिर्फ शरीर के वजन का इस्तेमाल किया जाता है। इस ट्रेनिंग से न सिर्फ ताकत और लचीलापन बढ़ता है, बल्कि शरीर पर पूर्ण नियंत्रण भी हासिल होता है। शिवा ने कैलीस्थेनिक्स के जरिए न केवल अपनी फिटनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि इसे एक कला के रूप में प्रस्तुत कर दुनिया को प्रेरित भी किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
शादी में स्टेज पर तमाशा दिखाने लगा शख्स, सिर से मारकर फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो गया वायरल