हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। अधिकतर वीडियो में लोग डांस, लड़ाई-झगड़े और अजीब हरकत करते हुए पाए जाते हैं। मगर कुछ वीडियो ऐसे वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद कुछ लोगों को अपने पुराने दिन याद आ जाते हैं। तो वहीं कुछ लोग उस वीडियो को देखकर अपने स्ट्रगल को आसान बना सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हॉस्टल में रहे हर स्टूडेंट को अपने स्ट्रगल के दिन याद आ जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
Related Stories
एक साथ तीन डिश बना दिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने एक ही कूकर में एक साथ तीन डिश तैयार कर लिया है। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स ने कूकर में पहले सब्जियां भून कर उसमें भिगोया हुआ दाल डाला। इसके बाद एक लोटे में चावल धोकर रखा और उसे भी उसी कूकर में जगह बनाकर डाल दिया। इतना ही नहीं, बंदे ने साइड में एक आलू भी उबालने के लिए डाल दिया। इसके बाद कूकर को बंद करके 1 सिटी आने का इंतजार किया। जैसे ही कूकर ने सिटी दी और गैस निकला शख्स का चावल और दाल तैयार है। इसके साथ ही चोखा के लिए उसका आलू भी उबल गया। फिर बस प्याज और टमाटर डालकर उसने चोखा पूरी तरह से तैयार कर लिया।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'छात्र जीवन में 10 मिनट में खाना बनाने का आसान तरीका।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 74 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने मजाक करते हुए पूछा- आटा भी रख सकते हैं क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- 12 साल हम भी ऐसे ही बनाए और खाए हैं भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- ये संघर्ष के दिन हमे अच्छा अनुभव प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें-
अरे भाई गाड़ी पर तो तरस खा लेते, एक कार में बैठे इतने लोग कि आपको भी नहीं होगा यकीन, देखें Video