1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 2023 में इस बंदे ने Swiggy से इतना खाना मंगवाया कि उतने पैसों में आ जाएगा एक घर

2023 में इस बंदे ने Swiggy से इतना खाना मंगवाया कि उतने पैसों में आ जाएगा एक घर

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 16, 2023 12:25 pm IST,  Updated : Dec 16, 2023 12:25 pm IST

Swiggy ने इस साल 2023 की अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है जिसमें कंपनी ने भारत से जुड़े एक से एक रोचक तथ्यों के बारे में बताया। जिसमें कंपनी ने बताया कि एक शख्स ने साल 2023 में 42.3 लाख रुपए का खाना ऑर्डर किया है।

Swiggy App- India TV Hindi
Swiggy ने अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है। Image Source : SOCIAL MEDIA

आज दुनिया में ऑनलाइन फूड डिलीवरी सबसे बड़े कारबारों में से एक है। इसमें प्रमुख Food delivery app Swiggy और Zomato है। साल के अंत में Swiggy ने साल 2023 की अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है। How India Swiggy’d 2023 नाम के इस रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि मुंबई के एक शख्स ने इस साल 2023 में स्विगी से करीब 42.3 लाख रुपए का खाना मंगवाया है। जारी किए गए इस रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि पूरे देश में स्विगी पर 6,64,46,312 यूनिक डिशेज़ उपलब्ध हैं। इसके साथ ही स्विगी ने इस साल की अपनी कई और उपलब्धियां गिनवाईं और एप से जुड़े कई रोचक घटनाएं और तथ्यों के बारे में बताया। 

Related Stories

सबसे ज्यादा ऑर्डर इन शहरों से

Swiggy पर सबसे ज्यादा खाना चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद से ऑर्डर किए गए। इन जगहों से रोज 10000 ऑर्डर किए गए।  

छोटे-छोटे शहरों में ऐसे बड़े-बड़े ऑर्डर्स होते रहते हैं

उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर झांसी से एक दिन में एक ही यूजर के अकाउंट से सबसे ज्यादा ऑर्डर्स किए गए। यूजर ने एक पार्टी के लिए 269 आइटम्स एक ही बार में ऑर्डर किए थे। इसके साथ भुवनेश्वर में एक दिन में एक यूजर ने हाउस पार्टी के लिए 207 पिज्जा का ऑर्डर दिया था।  

इन खास दिनों पर भारत ने सबसे ज्यादा खाना ऑर्डर किया

  • 1 जनवरी 2023 यानी कि पिछले साल के न्यू ईयर पर जिन लोगों ने कसम खाया था कि 'कल से डाइट शुरू' उन्हीं लोगों ने Swiggy से 4.3 लाख बिरयानी और 83.5 हजार नूडल्स के प्लेट्स मंगवाएं थे। 
  • 14 मई 2023 यानी कि मदर्स डे पर सबसे ज्यादा लोगों ने चॉकलेट केक का ऑर्डर दिया था।
  • 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत के लोगों ने स्विगी से सबसे ज्यादा गुलाब जामुन और बटर नान मंगवाएं थे।
  • 19 नवंबर यानी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच वाले दिन भारतीयों ने हर मिनट 188 पिज्जा ऑर्डर किए थे।
  • भारत में दुर्गा पूजा के दौरान 7.7 मिलियन लोगों ने Swiggy से रसगुल्ला मंगवाया था।
  • नवरात्री के 9 दिन में वेज खाने वाले लोगों ने सबसे ज्यादा Swiggy से मसाला डोसा ऑर्डर किए थे।
  • इस साल हैदराबाद के एक ग्राहक ने केवल Idly पर 6 लाख खर्च किए थे।
  • साल 2023 में भारत के लोगों ने हर सेकंड ढाई प्लेट बिरयानी ऑर्डर किए जिसमें 5.5 प्लेट चिकन बिरयानी पर 1 प्लेट वेज बिरयानी था।
  • सबसे ज्यादा बिरयानी हैदराबाद से ऑर्डर किए गए थे। 

ये भी पढ़ें:

पुताई वाले का रील इंस्टाग्राम पर जमकर हो रहा वायरल, Video में पेंटर ने ऐसा क्या कह दिया जो पब्लिक हो गई इम्प्रेस

Viral Video: हिंडन नदी के गंदे पानी में हरी सब्जियां धोते दिखे शख्स, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।