सोशल मीडिया पर प्रचार करने को लेकर पुताई वाले ने लोगों को एक नई राह दिखा दी है। इस पुताई वाले भइया ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए अपने काम का प्रचार किया। इसके बाद पेंटर भइया की रील भी वायरल हो गई। रील वायरल होते ही वीडियो पर लोगों के कमेंट की बौछार होने लगी किसी ने कहा कि पहली बार किसी ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल बिल्कुल सही ढंग से किया है तो किसी ने कहा कि किसी ने सोचा नहीं होगा कि कोई इंस्टाग्राम पर पुताई करवाने के लिए प्रचार करेगा।
Related Stories
काम का प्रचार करना हो तो ऐसे करो
वायरल वीडियो में एक पुताई वाला अपने काम का प्रचार कर रहा है। जिसमें वह कह रहा है कि किसी को भी किसी भी तरह की पुताई करवानी है तो उससे संपर्क करें। इसके साथ ही पुताई वाले ने लोगों से अपना मोबाइल नंबर शेयर किया। मामला वायरल होते ही पुताई वाले भइया का यह तरीका लोगों को खूब पसंद आया। लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और लाइक भी कर रहे हैं।
बंदे का वीडियो लोगों को बहुत पसंद आया
इस वीडियो को पुताई वाले ने 30 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@kuldipsinghkuldip355) पर शेयर किया था। बंदे का प्रचार करने का यह तरीका लोगों को इतना भाया कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया और पुताई वाले भइया को अंतरराष्ट्रीय पुताई वाले का खिताब दे दिया।
ये भी पढ़ें:
Viral Video: हिंडन नदी के गंदे पानी में हरी सब्जियां धोते दिखे शख्स, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
क्या आपने कभी पी है प्रेशर कुकर वाली कॉफी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video