Viral Video: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मुरथल स्थित अमरीक सुखदेव ढाबा उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। जब बात दोस्तों के साथ नाइटआउट में गरमागरम पराठे खाने की हो तो लोगों के मन में सबसे पहले इसी जगह का ख्याल आता है। हाल ही में एक शख्स ने ढाबे का एक मज़ेदार और हैरान कर देने वाला अनुभव शेयर किया। जो देखते ही देखते ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया। उसने बताया कि जब वह टॉयलेट जाने लगा, तो उसे अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होगा ? टॉयलेट में जाने के लिए कोई आसान रास्ता नहीं था, बल्कि रेस्टोरेंट के अंदर एक दुकान से होकर जाना पड़ता था। टॉयलेट का वो लंबा रास्ता महिलाओं के आकर्षक सामानों से भरा पड़ा था। सोशल मीडियया पर लोगों ने इसे एक स्मार्ट बिजनेस ट्रिक बताया, जबकि कुछ लोग इस बात से हैरान हैं कि सादे गलियारे की बजाय इस जगह का कितनी चतुराई से इस्तेमाल किया गया है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @hitesharoraa नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, आगंतुक ने कहा, 'मैं मुरथल में अमरीक सुखदेव आया था, जो एक ढाबा बताया जा रहा है। कृपया बताएं कि उनके टॉयलेट में क्या चल रहा है।' वह आगे दिखाते हैं कि टॉयलेट की ओर जाने वाले प्रवेश द्वार के दोनों ओर लग्ज़री हैंडबैग और परफ्यूम की दुकानें लगी हुई हैं। मेहमानों को शौचालय तक पहुंचने से पहले पूरे हिस्से से होकर गुजरना पड़ता है।
लोगों ने कहा- 'स्मार्ट मार्केटिंग ट्रिक'
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आपका क्या मतलब है कि यह टी3 नहीं है?' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मार्केटिंग अपने चरम पर है, शौचालय का रास्ता भी अंदर से है, लेकिन शौचालय का बोर्ड बाहर एक दुकान के ऊपर लगा है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'परांठो का लास वेगास।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'इसे वास्तविक पूंजीवाद और मार्केटिंग विपणन रणनीति कहा जाता है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'जालंधर के हवेली वॉशरूम में जाइए, आप इसे भूल जाएंगे।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारत का इकलौता एयरपोर्ट, जहां से कोने-कोने के लिए सीधी फ्लाइट मिलती है; 150 जगहों की यात्रा कर सकते हैं आप