1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज वैसी नहीं होती, वायरल Video को देखकर समझ जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज वैसी नहीं होती, वायरल Video को देखकर समझ जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 28, 2024 11:44 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 11:48 pm IST

एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोग शेयर कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हर यूजर एक ही बात बता रह है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज वैसी नहीं होती। वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग जिनके पास स्मार्ट फोन है, वो सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल ही जाएंगे। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी शुरुआत कुछ और है मगर अंत उससे काफी अलग है और वीडियो का अंत आपको हैरान कर देगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें नजर आ रहा है कि एक बच्ची ट्रेन के AC कोच में खिड़की के किनारे वाली सीट पर बैठी है। चीप्स खाते हुए मजे से बाहर देख रही है। ट्रेन उस समय एक रेलवे स्टेशन से अच्छी-खासी रफ्तार में चल रही है। मगर वीडियो में जैसा नजर आता है, वैसा कुछ नहीं होता है और यह बात वीडियो के अंत में पता चलता है जब कैमरा पीछे की तरफ जाता है। दरअसल बच्ची बेड पर बैठी थी और टीवी बिल्कुल पास में था जिसके जरिए बच्ची ट्रेन का एक वीडियो देख रही थी। कुल मिलाकर बात यह है कि बच्ची घर में बैठाकर टीवी पर वीडियो देख रही थी और उसे रिकॉर्ड ऐसे किया था जैसे बच्ची ही ट्रेन के अंदर है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Premraj_meena06 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए कहते हैं सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज असली नहीं होती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बात तो सही है हर चीज़ असली नहीं होती। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे यह तो जोरदार ही निकला ट्रेन में जा रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- लो बताओ अब गुड़िया ने भी मजाक कर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे यह तो जोरदार ही निकला ट्रेन में जा रही है।

ये भी पढ़ें-

रेलवे स्टेशन पर सोडा बनाती महिला का Video जमकर हो रहा है वायरल, लोगों ने कही ये बात

बाइक पर शख्स ने किया बहुत खतरनाक स्टंट, Video देख लोगों ने पूछा- 'भाई उतरेगा कैसे?'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।