1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में अब ये हरकतें भी लोगों ने कर दी शुरु, Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

ट्रेन में अब ये हरकतें भी लोगों ने कर दी शुरु, Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 09, 2024 06:43 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 06:43 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे ट्रेन के अंदर रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं और उन्हीं वीडियो में से कुछ वीडियो जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। अभी एक ट्रेन में बनाया गया एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने हाथ को एक सीट पर रखकर कुछ दूरी पर खड़ा है। इसके बाद एक लड़की कुछ ऊपर तक चढ़कर उसे हाथों पर चढ़ जाती है और उल्टा लटक जाती है। इसके बाद लड़की उस शख्स के हाथों पर लटके हुए एब की एक्सरसाइज करने लगती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @De0294 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाव दीदी क्या एक्सरसाइज है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नमूने बन गए सारे। दूसरे यूजर ने लिखा- साबित क्या करना चाहती है। तीसरे यूजर ने लिखा- ट्रेन में कौन करता है। चौथे यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं ऐसे लोग। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये क्या नया ड्रामा है।

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र के सोलापुर में ट्रक ड्राइवर ने टोल कर्मी कुचला, कर्मचारी की मौके पर हुई मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

JCB को इस काम के लिए किसी ने इस्तेमाल नहीं किया होगा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।