1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: इस तस्वीर में गलती खोजने वालों को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

Optical Illusion: इस तस्वीर में गलती खोजने वालों को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 11, 2023 07:06 pm IST,  Updated : Jul 11, 2023 07:06 pm IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों में दिए गए पहेलियों को हल करना सबके बस की बात नहीं है। सिर्फ तेज दिमाग और पैनी नजर वाले ही इसे आसानी से हल कर सकते हैं।

Optical Illusion- India TV Hindi
तस्वीर में गलती खोजें। Image Source : BRIGHT SIDE

Optical Illusion टेस्ट अपने खाली समय को इस्तेमाल करने के लिए बहुत ही सही तरीका हो सकता है। ऐसे में आप अपने दिमाग को तेजी से दौड़ाते हैं और कुछ अच्छा कर के दिखाते हैं। कई तस्वीरों में दी गई पहेलियां काफी मुश्किल होती हैं जिन्हें सुलझाने में लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। वहीं कई लोग इनमें दी गई चुनौतियों को तुरंत ही सॉल्व कर देते हैं। हाल में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दिया गया चैलेंज अच्छे-अच्छे लोगों का सिर घुमाकर रख दिया है। अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में दिलचस्पी रखते हैं और इसे सॉल्व करने में आपको मजा आता है, तो समझिए कि यह चैलेंज सिर्फ आपके लिए ही है। 

Related Stories

तस्वीर में जो गलत है उसे बताएं

इस तस्वीर को गौर से देखिए और बताइए कि इसमें क्या गड़बड़ है? इस चैलेंज को पूरा करने में आपको दिमाग के साथ-साथ अपनी नजरों को भी दौड़ाना पड़ेगा। तस्वीर में एक कपल रोमांटिक डिनर डेट पर गया हुआ है। लेकिन फोटो में कुछ ऐसी चीज है जो थोड़ी गलत लग रही है। वहीं आपको बताना है। इस चैलेंज को हलकरने के लिए आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है। आपको यह टास्क सिर्फ 20 सेकंड में पूरा करना है। अगर आपने यह टास्क पूरा कर दिया तो हम समझ जाएंगे कि आपकी नजर तेज है और आप काफी बुद्धिमान भी हैं।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEतस्वीर में गलती खोजें।

ये है सही जवाब

चलिए अब इस सवाल का जवाब हम ही दे देते हैं। तस्वीर में सिर्फ एक ही गलती है और वह ये है कि डिनर कर रहे लड़के कि नजर अपनी प्रेमिका के ऊपर है और वह खाने में देखने की बजाय उसे देख रहा है। वह अपने प्लेट में रखे मीट को चाकू की जगह कांटे वाले चम्मच से काट रहा है। आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे एक और फोटो लगाई है जिसमें गलती को अच्छे से हाईलाइट किया गया है। 

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEये रहा सही जवाब।
 

ये भी पढ़ें:

कहीं बह गया ट्रक तो कहीं टूटा पुल, 10 Video में देखें बाढ़ का भयावह नजारा

शख्स ने पुलिस के कुत्ते को काटकर किया जख्मी, फिर जो सबक मिला उसे जीवन भर याद रखेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।