Optical illusion एक ऐसी दिमागी कसरत है जिसे करना हर कोई पसंद करता है। इस खेल को खेलने में मजा तो आता ही हैं, मगर इसके साथ ही साथ आपकी आंखो का मुफ्त जांच भी हो जाता है। अगर आपको नहीं पता कि ऑप्टिकल इल्यूजन क्या होता है तो चिंता करने की बात नहीं हैं हम आपको बताएंगे की आखिर ये होता क्या है?
Related Stories
क्या है ऑप्टिकल इल्यूजन
ये एक ऐसा गेम है जो आज-कल लोगों के बीच काफी फेमस हो गया है। इस गेम में आपके पास कुछ तस्वीरें होती हैं जिसमें आपको अंतर या फिर कोई छुपी हुई वस्तु खोज निकालनी होती है। इसे खेलने से इंसान का टाइम भी पास हो जाता है और दिमाग एवं आंखों की भी जांच हो जाती है। ऑप्टिकल इल्यूजन हमारी सोचने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

दिए गए तस्वीर में आपको ढूंढना है 5 अंतर
ऐसी ही एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें आपको एक जैसी दिख रही दो तस्वीरों में 5 अंतर ढूंढकर निकालने हैं। ध्यान रहे कि इन अंतरों को खोजने के लिए आपके पास सिर्फ 30 सेकंड का समय है। तस्वीर में एक बच्ची टेबल पर चित्र बनाते हुए दिख रही है। उसके पास चित्र बनाने की सभी चीजें हैं और उसके टेबल पर एक बिल्ली भी बैठी है। अगर आपने 30 सेकंड में सभी अंतर ढूंढ निकाले तो समझ लीजिएगा कि आपकी आंखों को चश्मे की जरूरत नहीं है।
क्या आपको मिले वो 5 अंतर
हमें उम्मीद है कि इस खेल को खेलने में आपको मजा जरूर आया होगा। तो क्या आपने तस्वीरों में छिपे 5 अंतर ढूंढ निकाला? अगर हां, तो मुबारक हो आपकी आंखें एकदम सही हैं। जो लोग तस्वीरों में अंतर नहीं ढूंढ पाए, वो परेशान ना हो। उनके लिए हमने एक तस्वीर नीचे दी है जिसमें सभी अंतर को रेड मार्क किया गया है।

ये भी पढ़ें-
दोनों हाथों में बंदूक लेकर धड़ाधड़ गोली चला रही है ये बच्ची, सोशल मीडिया पर छाया Video
हिमालयन गिद्ध की आंखें आपको कर देगी हैरान, IFS अधिकारी ने शेयर की ये दुर्लभ तस्वीर