1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: इन तीनों महिलाओं में से शख्स की असली बीवी कौन है? सिर्फ तेज दिमाग वाले लोग ही दे पाएंगे जवाब

Optical Illusion: इन तीनों महिलाओं में से शख्स की असली बीवी कौन है? सिर्फ तेज दिमाग वाले लोग ही दे पाएंगे जवाब

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 08, 2023 07:04 pm IST,  Updated : Aug 08, 2023 07:04 pm IST

ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहती हैं। फिलहाल ऐसी ही एक तस्वीर फिर से वायरल हो रही है जिसमें आपको यह बताना है कि तस्वीर में दिख रहे शख्स की असली पत्नी कौन है।

Optical Illusion- India TV Hindi
शख्स की असली पत्नी को खोजिए। Image Source : SOCIAL MEDIA

पहले अखबारों में पहेलियों के एक अलग से सेक्शन होते थे। जिसे लोग पूरा मन लगाकर हल करते थे। इन पहेलियों में कई तरह की चुनौतियां होती थी। जिसमें ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी कुछ चुनौतियां होती थी। जैसे- दो तस्वीरों के बीच अंतर खोजना होता था। सुडुको हुआ करता था, क्रॉसवर्ड्स होते थे और तस्वीरों में छिपे चीजों को ढूंढना होता था। अब अखबार और मैगजीन की जगह इंटरनेट और मोबाइल ने ले लिया है। लोग अधिकतर अपना समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं। कुछ लोग जिन्हें पहेलियां सुलझाने का शौक होता है वह मोबाइल पर ही ऐसे ऑप्टिकल इल्यूजन वाले चैलेंज को सॉल्व करते हैं।

शख्स की असली पत्नी कौन?

आज हम भा आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक तस्वीर लेकर आए हैं। जिसमें दी गई पहेली को आपको हल करना है। देखते हैं कि आपका दिमाग कितना तेज काम करता है। चलिए अब आपको बता देते हैं कि आपको क्या करना है। सबसे पहले आप तस्वीर को गौर से देखिए। तस्वीर में तीन औरतें खड़ी हैं और एक पुरूष खड़ा है। अब आपको तस्वीर को देखकर बताना है कि इस तस्वीर में दिख रहे शख्स की असली पत्नी कौन है। ये चैलेंज इतना भी आसान नहीं है कि आप पलक झपकते ही इसे सॉल्व कर देंगे।

Optical Illusion
Image Source : SOCIAL MEDIAशख्स की असली पत्नी को खोजिए।
 

ये रहा सही जवाब

दिए गए पहेली को हल करने के लिए आपको सिर्फ 20 सेकंड दिया गया है। अगर आपने सही जवाब दे दिया तो मान जाएंगे कि सचमुच आप एक तेज दिमाग वाले इंसान हैं। अगर आपको इसका जवाब नहीं मिला तो भी कोई घबराने वाली बात नहीं है। हम आपकी मदद के लिए हैं यहां पर। चलिए अब हम आपको इस सवाल का सही जवाब बता देते हैं। सबसे पहले तो अगर आप तस्वीर को गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि शख्स ने एक अंगूठी पहन रखी है और वैसी ही अंगूठी तस्वीर में नजर आ रही बीच वाली लड़की ने भी पहना है। बाकी किसी ने भी वैसी अंगूठी तो छोड़िए कोई भी रिंग नहीं पहना है। इसलिए शख्स की बीवी बीच वाली महिला ही है।

Optical Illusion
Image Source : SOCIAL MEDIAशख्स की असली पत्नी को खोजिए।

ये भी पढ़ें:

650 जानलेवा हमलों के बावजूद बच गया यह शख्स, ये हैं मौत को मुंह चिढ़ाने वाले सबसे बड़े बाजीगर!

दुनिया के इन देशों में रहते हैं सबसे ज्यादा गंजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।