1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इनमें से कौन सी लाइन लंबी है, बता दिए तो समझिए काफी अच्छा दिमाग है आपके पास

इनमें से कौन सी लाइन लंबी है, बता दिए तो समझिए काफी अच्छा दिमाग है आपके पास

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 08, 2023 07:56 pm IST,  Updated : Apr 08, 2023 07:56 pm IST

इस तस्वीर को गौर से देखिए और बताइए कि इनमें से कौन सी लाइन लंबी है?

कौन सी लाइन लंबी है?- India TV Hindi
कौन सी लाइन लंबी है? Image Source : BRIGHT SIDE

Optical Illusion जैसी पहेलियां दिमाग और नजर को तंदरूस्त रखने में मदद करती हैं। साथ ही साथ यह समय काटने के लिए एक बेहतर तरीका है। कई लोग इसे बड़ी चाव से हल करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन से हमारा ऑब्जर्वेशन स्किल भी कापी बेहतर होता है। कई लोग ऐसी पहेलियों को हल करने में हमेशा कामयाब होते हैं क्योंकि वह रोज अपने दिमाग की कसरत इन ऑप्टिकल इल्यूजन जैसी तस्वीरों से करते हैं। कई लोग दिमाग खुजाते रह जाते हैं लेकिन वह कभी भी इसका उत्तर नहीं ढूंढ पाते हैं।

कौन सी लाइन सबसे लंबी है?

ऐसी ही एक ऑप्टिकल इल्यूजन की पहेली इंटरनेट पर देखने को मिली है। इसमें आपको क्या करना है यह हम आपको बता देते हैं। ऊपर दिए हुए तस्वीर को गौर से देखिए। इसमें दो खंभे हैं जो एक लेटा हुआ है औऱ एक खड़ा है। इन खभों को मापने के लिए दो सीधी लाइन खींची हुई है। अब आपको यह बताना है कि इन दोनों लाइन में से कौन सी लाइन सबसे लंबी है? देखने में यह सवाल बहुत ही आसान सा लग रहा होगा लेकिन जितना यह देखने में आसान लग रहा है उतना है नहीं। बता दें कि 99% लोग इसका सही उत्तर बताने में असफल रहे हैं।

कौन सी लाइन लंबी है?
Image Source : BRIGHT SIDEकौन सी लाइन लंबी है?

ये रहा सही उत्तर

दोनों लाइन बराबर है।
Image Source : BRIGHT SIDEदोनों लाइन बराबर है।

तो चलिए उम्मीद करते हैं कि आपने उत्तर ढूंढ लिया होगा। देखते हैं किसका उत्तर सही होता है और किसका गलत? अधिकत्तर लोगों का उत्तर ये होगा कि खड़े वाले खंभे पर खींची लाइन लंबी है। यदि यह आपका उत्तर है तो गलत है। सही उत्तर ये है कि दोनों खंभों पर खींचे हुए लाइन लंबाई में बराबर हैं। आपको एक लंबा और एक छोटा इसलिए लग रहा क्योंकि यह आपको खुद से दूर दिख रहा है। लेकिन वास्तव में इन दोनों की लंबाई एक बराबर ही है।

ये भी पढ़ें:

ये है गोल्ड से बना दुनिया का पहला होटल, दीवार से लेकर टॉयलेट सीट तक बनी है सोने की

मुफ्त में बंगला और कार चाहिए तो इस गांव में बसिए, सुपर विलेज के नाम से है मशहूर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।