1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी सैनिकों ने फिल्म 'धुरंधर' के FA9LA गाने पर किया डांस ? सामने आते ही वायरल हुआ Video

पाकिस्तानी सैनिकों ने फिल्म 'धुरंधर' के FA9LA गाने पर किया डांस ? सामने आते ही वायरल हुआ Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 14, 2026 05:32 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 05:32 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में पाकिस्तानी सैनिकों ने 'धुरंधर' के FA9LA गाने पर डांस किया है।

Pakistani soldiers dance to the song FA9LA from Dhurandhar, FA9LA Video Song, Dhurandhar, Aaj Ka Vir- India TV Hindi
डांस करते लोग। Image Source : X/@FRONTALFORCE

Viral Video : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (2025) का अरबी गाना 'FA9LA' भारत में सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। बहरीन के रैपर फ्लिपराची द्वारा गाए और अक्षय खन्ना पर फिल्माए गए इस गाने ने अपने सिग्नेचर हुक स्टेप और धुन से युवा वर्ग को दीवाना बना दिया है, जिसके कारण यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। वहीं, ये फिल्म में पाकिस्तान में भी काफी पसंद की जा रही है जबकि पाकिस्तान का एक वर्ग इस फिल्म की काफी आलोचना कर रहा है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें आर्मी की ड्रेस पहने लोगों को 'धुरंधर' के FA9LA गाने पर  डांस करते देखा गया है। दावा किया जा रहा है कि, ये लोग पाकिस्तानी आर्मी के सैनिक हैं। 

एक्स पर वीडियो वायरल 

एक्स पर इस वीडियो को @FrontalForce नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'धुरंधर गाने पर नाचते पाकिस्तानी सेना के सैनिक।' हालांकि, वीडियो कब का है और कहां शूट किया गया की इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। 

पाकिस्तान में 16 रुपये में बिक रही पाइरेटेड सीडी

कराची से हाल ही में सामने आए एक वीडियो में एक दुकानदार धुरंधर की पायरेटेड प्रतियां मात्र 50 पाकिस्तानी रुपये (16 रुपये) में बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो रेनबो सेंटर में शूट किया गया था, जो पायरेटेड कंटेंट का अड्डा माना जाता है। बाजार का दौरा करने वाले एक यूट्यूबर ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध होने के बावजूद फिल्म इतनी आसानी से उपलब्ध है। सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'ये भारतीय गाने पर डांस क्यों कर रहे हैं इनके पास इनका कोई गाना नहीं है क्या?'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
टाइगर रिजर्व और लॉयन सफारी में क्या अंतर है, बड़े-बड़े घुमक्कड़ों को भी नहीं पता; मगर आप जान लें 

ठंडाई पीने से हैंगओवर होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; पीने से पहले जान लें 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।