1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: पंडित जी ने फेरे के वक्त दूल्हा-दुल्हन को इस अनोखे अंदाज में खिलाई कसम, घरवाले हंस-हंसकर हो गए लोटपोट

Viral Video: पंडित जी ने फेरे के वक्त दूल्हा-दुल्हन को इस अनोखे अंदाज में खिलाई कसम, घरवाले हंस-हंसकर हो गए लोटपोट

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 11, 2023 07:52 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 07:52 pm IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें पंडित जी फेरे के वक्त कपल्स को ऐसी कसमें खिला रहे हैं जिसे आपने पहली बार सुना होगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

दूल्हा-दुल्हन- India TV Hindi
दूल्हा-दुल्हन Image Source : INSTAGRAM

शादी का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर शादी के एक से एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो में दूल्हे के दोस्तों की मस्ती, तो कुछ में दूल्हा-दुल्हन का प्यार भरा तकरार देखने को मिलता है। लेकिन फिलहाल इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें पंडित जी फेरे के वक्त कपल्स को ऐसी कसमें खिला रहे हैं जिसे आपने पहली बार सुना होगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

पंडित जी ने महौल बना दिया

शादी किसी के लिए अच्छा होता है तो किसी के लिए आफत। सबके लिए शादी के मायने अलग-अलग हैं। कोई इसे 7 जन्मों का बंदन कहता है तो कोई दो आत्माओं का मिलन बताता है। इन सबका मतलब पंड़ित जी मंडप में मंत्र पढ़कर बताते हैं। कई बार पंडित जी लोग कुछ ऐसा बोल देते हैं जिससे माहौल खुशनुमा हो जाता है। इस वीडियो को ही देक लीजिए आप इसमें पंडित जी शादी के वचनों को ऐसे समझाते हैं कि दूल्हा-दुल्हन और सभी घरवाले ठहका मारकर हंस पड़ते हैं। 

पंडित जी ने याद दिलाया अनमोल वचन

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि फेरे के वक्त पंडित जी दूल्हें को अपनी दुल्हन के लिए अनमोल वचन देने को कहते है। इस दौरान पंडित जी कहते हैं "बगीचे में या मेले में अगर मुझसे ज्यादा कोई सुंदर दिखे तो आप अगर अपने मन को विचलित करोगे तो मैं आपकी अर्धांगिनी नहीं बन सकती" पंडित जी की इस बात को सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं फिर इसी बात को दुल्हन दोहराती है और अंत में पूछते है कि क्या आप मेरी बात स्वीकार करते हैं? दूल्हा सिर हिलाकर हां में जवाब देता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर preety_rawat77 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को आठ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं तो वहीं इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर करोड़ों बार देखा जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।