1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खूबसूरत मॉडल ने शेयर की ऐसी फोटोज, हुई दो साल की जेल, 2.6 लाख का जुर्माना भी लगा

खूबसूरत मॉडल ने शेयर की ऐसी फोटोज, हुई दो साल की जेल, 2.6 लाख का जुर्माना भी लगा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 25, 2023 06:53 am IST,  Updated : Apr 25, 2023 06:53 am IST

इजिप्ट में एक मॉडल को सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट शेयर करना भारी पड़ गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मॉडल को दो साल की सजा सुनाई है।

सल्मा एल शिमी- India TV Hindi
सल्मा एल शिमी Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर कर पैसा कमाने का चलन बहुत ही बढ़ गया है। कई इंफ्लुएंसर्स इसके जरिए मोटी कमाई करते हैं। इससे उनके फॉलोअर्स तो बढ़ते ही हैं साथ में पैसे भी मिल जाते हैं। लेकिन ऐसा काम करना एक मॉडल को भारी पड़ गया। इजिप्ट की रहने वाली सल्मा एल शिमी एक प्लस साइज मॉडल हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर हॉट फोटोज शेयर करने के लिए दो साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा कोर्ट ने मॉडल पर पैसों के लिए सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट शेयर करने के लिए 2.6 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट शेयर करने पर हुई सजा

सल्मा पर आरोप है कि उन्होंने जो फोटो शेयर की है वह किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट काफी अश्लील है और इजिप्ट के मूल्यों के खिलाफ है। सल्मा ने अपने अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम, टिक-टॉक और यूट्यूब पर शेयर किया था। जांच में उनके अकाउंट में पाए गए लगभग सभी पोस्ट को कोर्ट ने अश्लील बताया है। उनके वीडियो क्लिप को भी अश्लील बताया गया है। बता दें कि सल्मा मॉडल बनने से पहले एक नर्स थीं और 25 साल की उम्र में उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी।

सल्मा एल शिमी
Image Source : INSTAGRAMसल्मा एल शिमी

सल्मा एल शिमी
Image Source : INSTAGRAMसल्मा एल शिमी

इससे पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तार

यह पहली बार नहीं है जब सल्मा को सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पोस्ट करने के लिए सजा सुनाई गई हो। इससे पहले साल 2020 में भी 4700 साल पहले बने जोशर के पिरामिड के सामने फोटोशूट को लेकर गिरफ्तार हुई थीं। उस वक्त कोर्ट ने कहा था कि किसी भी ऐतिहासिक धरोहर का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके जवाब में सल्मा ने कहा था कि मैं बस लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देना चाहती थी। ये सब कार्रवाई सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि मैं एक प्लस साइज मॉडल हूं, यहीं अगर कोई दुबली-पतली लड़की होती तो पुलिस कुछ भी नहीं करती।

ये भी पढ़ें:

शादी के दिन कपल के सामने गिर गया उनका वेडिंग केक, फिर दूल्हे ने ऐसा काम किया जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा

हाथी ने छोटे बच्चे का जूता वापस लौटाया, Video देख लोगों ने लुटाया गजराज पर अपना प्यार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।